फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ragging ragging

 विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रैगिंग पर बखेड़ा

Tue, 12 Dec 2017 11:42 PM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 12 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ragging ragging
Ragging ragging at university hostels - फोटो : Ragging ragging at university hostels
 
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नवीन छात्रावास में जूनियर छात्रों की रैगिंग किए जाने की शिकायत पर बखेड़ा हो गया। दरअसल, खुद को संगम यूनिवर्सिटी भीलवाड़ा (राजस्थान) में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र बताने वाला सहारनपुर का लक्ष्य नाम का छात्र तीन दिन से अपने दोस्त के पास हॉस्टल में ठहरा हुआ था और प्रथम वर्ष के छात्रों के कमरे में जा जाकर उनसे इंट्रो ले रहा था। मेस में भी उनसे बदसलूकी की। इस पर प्रथम वर्ष के छात्र एकजुट होकर उसे पीटने पर आमादा हो गए। शिकायत पर पहुंचे वार्डन ने जैसे-तैसे बीचबचाव किया। आरोपी के हाथ जोड़कर माफी मांगने और माफीनामा लिखने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
वार्डन की ओर से कराई गई छानबीन में पता चला कि आरोपी लक्ष्य सहारनपुर से किसी घरेलू काम से बरेली आया था। वह रामपुर मनिहारन का रहने वाला है, उसके पिता ओम कुमार ठेकेदार हैं। इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र सावंत सिंह और मोहित ने झूठी जानकारी देकर उसे अपने साथ ठहरा रखा था। वार्डन ने आरोपी लक्ष्य के परिवार से भी बात की और सारी जानकारी लेने के बाद उसे छोड़ा। उसे ठहराने वाले छात्रों पर भी पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वार्डन के पूछताछ करने पर पहले तो वह उलझाता रहा। कभी बताया कि शाहजहांपुर से आया है तो कभी सहारनपुर से आना बताया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र सावंत और मोहित भी सहारनपुर के हैं। तीन दिन पहले आए लक्ष्य को दोनों ने अपना भाई बताकर अपने कमरे में रखा। 
विज्ञापन


छात्रों से सुन रहा था गाना
हॉस्टल के छात्रों के अनुसार लक्ष्य उनके कमरे में जाकर नाम पता और हॉबी पूछ रहा था। खुद को सीनियर बताकर उनपर रोब झाड़ रहा था। मेस में खाना खाने गया तो वहां भी रोब दिखाया। कुछ छात्रों को हड़काते हुए उनसे गाना सुनाने को कहा। जब छात्रों को अजीब लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत वार्डन से की। हालांकि पिटने की नौबत आई वह सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
दो छात्रों ने गलत सूचना देकर लक्ष्य को अपने कमरे में रखा था। उनपर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना लगा दिया है। पड़ताल से स्पष्ट हुआ कि लक्ष्य ने छात्रों के कमरे में जाकर उनके नाम व हॉबी पूछी। छात्रों की शिकायत है कि उसने गाना सुनाने और डांस करने को भी कहा। छात्रों से उसने माफी मांगी और छात्रों के अनुरोध पर ही उसे जाने दिया गया। उसकी सारी जानकारी भी नोट की गई है।
-डॉ. विजय बहादुर सिंह यादव, वार्र्डेन नवीन छात्रावास रुहेलखंड विश्वविद्यालय 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed