फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Radhe Shyam Gupta All India badminton tournament main draw in 84 matches

राधेश्याम गुप्ता आल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में मेन ड्रॉ के 84 मैच

Mon, 28 Dec 2015 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 28 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Radhe Shyam Gupta All India badminton tournament main draw in 84 matches
बरेली। राधेश्याम गुप्ता मेमोरियल आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए पहले राउंड के मेन ड्रॉ में बरेली के अरसलान ने दिल्ली के उत्कर्ष अरोरा को 21-15 से मात देकर दूसरे राउंड के लिए अपना रास्ता साफ कर लिया। हालांकि क्वालीफाइंग के मिश्रित युगल में अरसलान और बीबी थापा की जोड़ी हरियाणा की कार्तिक जिंदल और हार्दिक मक्कर की जोड़ी से 30-23 के मुकाबले हार गई। यूपी के आकाश यादव और शुभम यादव की जोड़ी ने दिल्ली के तुषार अग्रवाल और धुव्र कुमार की जोड़ी को 30-29 से हराया।
विज्ञापन

डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में मेन ड्रॉ के 84 मैच खेले गए। छत्तीसगढ़ के श्रेयांश जायसवाल ने दीपक खत्री को 21-11 से मात दी। कर्नाटका के हेमंत एमजी ने महाराष्ट्र के एन डीसा को 21-18 से हराया। कर्नाटका के अभिषेक यलीगर ने यूपी के राहुल शाह को 21-15 से शिकस्त दी। नीरज वशिष्ठ ने तमिलनाडु के अरुण कुमार को 21-12 से हराया। मध्य प्रदेश के प्रतुल जोशी ने यूपी के अभ्यांश सिंह को 21-15 से मात दी। महाराष्ट्र के सिद्धार्थ ठाकुर ने दिल्ली के आकाश यादव को 21-16 से शिकस्त दी। कर्नाटका के डेनियल ने मध्य प्रदेश के आकाश चौहान को 21-15 से हराया। मध्य प्रदेश के आदित्य जोशी ने यूपी के मंजय यादव को 21-10 से शिकस्त दी। डीबीए के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ बजे से खेले जाने वाले मैचों में पहले मिश्रित युगल, पुरुष एकल, पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल के मुकाबले होंगे। इसके बाद पुरुष युगल और महिला युगल के मैच होंगे।
विज्ञापन


सुधीर बोबडे ने किया मुख्य ड्रॉ का उद्घाटन
बरेली। राधेश्याम गुप्ता मेमोरियल आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन मुख्य ड्रॉ का उद्घाटन बरेली मंडल के कमिश्नर रहे सीनियर आईएएस अफसर सुधीर महादेव बोबडे ने किया। इस मौके पर डीएम गौरव दयाल ने कहा कि उनकी कोशिश है कि बरेली को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन हाल मिल सके। इसके लिए बरेली में 7 कोर्ट के बैडमिंटन हाल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अरुणेंद्र पांडेय ने बताया कि टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक नवीन खंडेलवाल और प्रवीन खंडेलवाल के आर्थिक सहयोग से 10 लाख की प्राइज मनी कराई जा रही है। इस मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएल खट्टर, सचिव अनिल मेहरोत्रा, जगदीश खंडेलवाल, ट्रेजरार बसंत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed