फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RAC conducted mass marriage of eleven daughters

Bareilly News: आरएसी ने कराया ग्यारह बेटियों का सामूहिक निकाह

Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
RAC conducted mass marriage of eleven daughters
बरेली। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) की ओर से मंगलवार को 11 बेटियों का सामूहिक निकाह कराया गया। शरीअत की पाबंदी के साथ सजाई गई इस मुबारक महफिल में दूल्हों और दुल्हनों के घर से आए मेहमान शरीक हुए।
विज्ञापन

निकाह की यह महफिल पीलीभीत बाईपास स्थित लॉन में हुई। लॉन के एक सिरे पर उलमा और दूल्हों के लिए बड़ा स्टेज सजाया गया। दूर तक कुर्सियां, मेजें और सोफे लगवाए गए। पर्दे का खास इंतजाम किया गया था। दुल्हनों को अंदर हॉल में बैठाया गया और दूल्हों को मैदान पर बने स्टेज पर। इस मौके पर नबीरा-ए-आला हजरत अदनान मियां ने दूल्हों और दुल्हनों को शरीअत के अनुसार साथ रहने की ताकीद की। उन्होंने महफिल में शरीक मेहमानों को खिताब करते हुए निकाह को आसान बनाने पर जोर दिया और सभी जोड़ों को दुआओं से नवाजा। उनकी ओर से दूल्हों के सेहरे और दुल्हनों की सेहरियों का इंतजाम भी था।
विज्ञापन

अदनान मियां ने सभी जोड़ों को निकाह पढ़ाया। मेहमानों ने नए जोड़ों को मुबारकबाद पेश की। मर्दों और औरतों के खाने का इंतजाम अलग-अलग किया गया। आखिर में सभी जोड़ों को तोहफों के साथ रुखसत किया गया। इस मौके पर खानवादा-ए-रजविया से सिराज रजा खां, खान नईम अहमद, क़ारी तस्लीम रजा खां, मौलाना हम्माद रजा कादरी, मौलाना अब्दुल्लाह रजा कादरी, नजीब रजा खां, हन्नान उद्दीन रजा, अम्मार वसीम, अली रजा कादरी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed