फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutubkhana Flyover: Waiting for the report of experts, will again respect the business of traders

कुतुबखाना फ्लाईओवरः विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार, फिर करेंगे व्यापारियों की मान-मनुहार

Tue, 09 Mar 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Qutubkhana Flyover: Waiting for the report of experts, will again respect the business of traders
कुतुबखाना मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नोएडा से आई टीम ने अब तक नहीं दी है अंडरपास की संभावना पर रिपोर्ट
विज्ञापन

व्यापारी फ्लाईओवर न बनने देने के लिए हैं लामबंद, वे चाहते हैं अंडरपास बने

बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर का काम आगे बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को नोएडा की टीम की सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है। टीम ने तीन मार्च तक अंडरपास की संभावना पर सर्वे किया था, लेकिन रिपोर्ट अब नहीं दी है। स्मार्ट सिटी के अधिकारी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
स्मार्ट सिटी से जुड़े एक अधिकारी की मानें तो नोएडा की टीम को सर्वे के दौरान कुतुबखाना में अंडरपास बनाने की कोई संभावना नहीं मिली है। हालांकि टीम ने अभी रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें फ्लाईओवर के लिए राजी किया जाएगा, ताकि भविष्य में निर्माण शुरू होने पर किसी तरह के विरोध की कोई गुंजाइश न रहे। स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने कहा कि कुतुबखाना में अंडरपास की सभी संभावनाओं पर विचार किया है। सेतु निगम के अलावा बाहर से भी टीम बुलाकर सर्वे करा लिया है। हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सेतु निगम ने अंडरपास की संभावना पर जो रिपोर्ट दी है। उसके हिसाब से यहां अंडरपास बनना मुमकिन नहीं है। खोदाई करते ही आसपास की इमारतें ढह जाएंगी। इसके अलावा अलावा यहां भूगर्भीय जलस्तर भी 30 फुट के आसपास है, इसलिए अंडरपास के लिए गहरी खुदाई करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed