{"_id":"6005e0ee8ebc3e33f77a2f2a","slug":"qutubkhana-flyover-direct-bridge-will-be-ready-from-136-crores-but-y-shape-also-likely-to-remain-bareilly-news-bly434156111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबखाना फ्लाईओवरः सीधा पुल 136 करोड़ से होगा तैयार पर वाई शेप की संभावना भी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबखाना फ्लाईओवरः सीधा पुल 136 करोड़ से होगा तैयार पर वाई शेप की संभावना भी बरकरार
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुतुबखाना में वाई शेप फ्लाईओवर की संभावना को बरकरार रखते हुए सोमवार को स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में टू लेन के सीधे फ्लाईओवर के संशोधित बजट को मंजूरी दे दी गई। संशोधित प्रस्ताव के मुताबिक अब सीधे फ्लाईओवर की लागत 136 करोड़ की होगी। फ्लाईओवर की लंबाई 1590 मीटर से घटाकर 1577 मीटर कर दी गई। बैठक में तय हुआ कि सर्वे के बाद अगर वाई शेप फ्लाईओवर बनाना मुमकिन हुआ तो बजट को एक बार फिर संशोधित कर दिया जाएगा।
कमिश्नर रणवीर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में कुतुबखाना फ्लाईओवर को वाई शेप में बनाने पर मंथन हुआ लेकिन चूंकि अभी सर्वे नहीं हो पाया है लिहाजा इस पर चर्चा आगे नहीं बढ़ सकी। बताया गया कि वाई शेप पुल बनाने के लिए पुराने सर्वे में दो जगह सड़क की चौड़ाई अपर्याप्त मिली थी। चूंकि अब वाई शेप पुल का यह सिरा आगे बढ़ाकर उतारने की संभावना पर विचार किया जाना है लिहाजा यह दोबारा सर्वे करने के बाद ही तय हो पाएगा कि पुल की लंबाई बढ़ाकर उसे वाई शेप में बनाना संभव होगा या नहीं। सेतु निगम के अधिकारियों की ओर से कोहाड़ापीर से कोतवाली के पास तक सीधे फ्लाईओवर का बढ़कर 136 करोड़ रुपये का संशोधित बजट रखा। बताया गया कि पहले यह बजट 99 करोड़ था जो अब सभी विभागों के एस्टीमेट और जीएसटी को जोड़ने के बाद बढ़ गया है। स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि सीधे फ्लाईओवर की लंबाई भी सर्वे के बाद 13 मीटर घटकर 1577 मीटर हो गई है।
स्मार्ट सिटी सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि बाजार में 660 मीटर के हिस्से को दिल्ली में बाजार के बीच से निकली मेट्रो पुल की तरह तैयार कराया जाएगा। यहां एक पिलर की जगह दो-दो पिलर तैयार किए जाएंगे। इससे दोनों पिलर पतले भी हो जाएंगे और सड़क के बीच में कोई पिलर न आने से यहां का ट्रैफिक भी प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
कमिश्नर रणवीर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में कुतुबखाना फ्लाईओवर को वाई शेप में बनाने पर मंथन हुआ लेकिन चूंकि अभी सर्वे नहीं हो पाया है लिहाजा इस पर चर्चा आगे नहीं बढ़ सकी। बताया गया कि वाई शेप पुल बनाने के लिए पुराने सर्वे में दो जगह सड़क की चौड़ाई अपर्याप्त मिली थी। चूंकि अब वाई शेप पुल का यह सिरा आगे बढ़ाकर उतारने की संभावना पर विचार किया जाना है लिहाजा यह दोबारा सर्वे करने के बाद ही तय हो पाएगा कि पुल की लंबाई बढ़ाकर उसे वाई शेप में बनाना संभव होगा या नहीं। सेतु निगम के अधिकारियों की ओर से कोहाड़ापीर से कोतवाली के पास तक सीधे फ्लाईओवर का बढ़कर 136 करोड़ रुपये का संशोधित बजट रखा। बताया गया कि पहले यह बजट 99 करोड़ था जो अब सभी विभागों के एस्टीमेट और जीएसटी को जोड़ने के बाद बढ़ गया है। स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि सीधे फ्लाईओवर की लंबाई भी सर्वे के बाद 13 मीटर घटकर 1577 मीटर हो गई है।
विज्ञापन
वाईशेप फ्लाईओवर पर सेतु निगम की ओर से ट्रैफिक सर्वे करने के बाद फैसला लिया जाएगा। बिहारीपुर वाले रोड पर ट्रैफि क का फ्लो पता लगने के बाद इंजीनियर और अधिकारी चर्चा करेंगे। अगर परिणाम अनुकूल आए तो वाई शेप फ्लाईओवर पर आगे बढ़ा जाएगा। - अभिषेक आनंद, सीईओ स्मार्ट सिटी
विज्ञापन विज्ञापन
सेतु निगम का दावा- 15 महीने में तैयार कर देंगे फ्लाईओवर
कुतुबखाना इलाके के व्यापारियों की आशंकाओं के मद्देनजर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि फ्लाईओवर बनाने में कितना समय लगेगा। सेतु निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि वे इस फ्लाईओवर को 15 महीनों में तैयार कर देंगे। स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि जल्द ही फ्लाईओवर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दो महीने के अंदर उसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। बैठक में डीएम नितीश कुमार, बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।कुतुबखाना बाजार में बनाए जाएंगे दिल्ली मेट्रो पुल जैसे 28 पिलर
बरेली। कुतुबखाना बाजार के ऊपर फ्लाईओवर का 660 मीटर का हिस्सा दिल्ली मेट्रो पुल की तरह बनाया जाएगा। पुल के इस हिस्से के नीचे पिलर तुलनात्मक रूप से काफी कम मोटाई के बनाए जाएंगे जो फ्लाईओवर को दोनों तरफ से सपोर्ट देंगे। यह डिजाइन इसलिए तैयार किया जा रहा है ताकि बाजार से गुजरने वाला ट्रैफिक प्रभावित न हो।स्मार्ट सिटी सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि बाजार में 660 मीटर के हिस्से को दिल्ली में बाजार के बीच से निकली मेट्रो पुल की तरह तैयार कराया जाएगा। यहां एक पिलर की जगह दो-दो पिलर तैयार किए जाएंगे। इससे दोनों पिलर पतले भी हो जाएंगे और सड़क के बीच में कोई पिलर न आने से यहां का ट्रैफिक भी प्रभावित नहीं होगा।
स्मार्ट सिटी के ये प्रोजेक्ट भी मंजूर
- -पुरानी जिला जेल पर लाइट एंड साउंड शो लेजर हिस्ट्री दिखाई जाएगी।
- -वुमन हेल्प डेस्क बनाकर सरकारी अस्पतालों में वर्किंग वुमन के लिए आवश्यक सुविधाएं।
- -नदोसी में दो मेगावाट के सोलर प्लांट का निर्माण।
- -श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे लाइट प्रोजेक्ट।
- -नगर निगम के सभी ट्यूबवेल में ऑटोमेशन सिस्टम लगाया जाएगा।