{"_id":"63ee9c5b326b82c1b80f0bb9","slug":"qutubkhana-bridge-divisional-commissioner-instructed-dpm-on-slow-construction-bareilly-news-c-4-bly1005-66298-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबखाना पुल : धीमे निर्माण पर मंडलायुक्त ने डीपीएम को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबखाना पुल : धीमे निर्माण पर मंडलायुक्त ने डीपीएम को दी हिदायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में लोक निर्माण विभाग (सड़क एवं सेतु) और 50 लाख से अधिक बजट के अन्य निर्माण की मंडलीय समीक्षा बैठक की। कुतुबखाना पुल के निर्माण की प्रगति सुस्त मिलने पर सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन को तेजी से काम पूरा कराने व रोज रिपोर्ट देने की बात कही। पीलीभीत और बदायूं में सड़क निर्माण की धीमी गति और खराब गुणवत्ता की रिपोर्ट पर दोनों जिलों के एक्सईएन संजय जयंत और गगन सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी। नवाबगंज में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय की प्रगति खराब पाई गई। निर्माण खंड पीएमजीएस के सहायक अभियंता ने फर्म को ब्लैकलिस्ट किए जाने की जानकारी दी। सेतु निगम के अधिकारियों को अटल सेतु के अनिर्मित भाग के लिए शासन स्तर पर पत्राचार कर बजट प्राप्त कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। श्रम विकास सहकारी संघ के एक्सईएन संदीप कुमार बगैर अनुमति अनुपस्थित रहे। उनका स्पष्टीकरण तलब किया है। लाफ फाटक ओवरब्रिज का निर्माण 15 मार्च तक पूरा कराने को कहा।
महाशिवरात्रि और होली पर सीवर निर्माण के लिए अनुमति जरूरी
कमिश्नर ने जल निगम के एक्सईएन को महाशिवरात्रि और होली के चलते मुख्य मार्ग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बगैर अनुमति खोदाई न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महाशिवरात्रि से पहले नाथ मंदिरों की ओर जाने वाले सभी मार्गों को गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देश दिए। संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार, अर्थ एवं संख्या अधिकारी भोला राम आदि मौजूद रहे।