फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutub Khana bridge's slow work, face more traffic jams

Bareilly News: कुतुबखाना पुल का सुस्त काम, अभी और झेलिए जाम

Thu, 19 Oct 2023 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Qutub Khana bridge's slow work, face more traffic jams
बरेली। मजदूरों की संख्या कम होने से कुतुबखाना पुल का निर्माण सुस्त पड़ गया है। 31 दिसंबर तक निर्माण पूरा होने के आसार नहीं हैं। हालांकि, सेतु निगम ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर तय समय सीमा में निर्माण पूरा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली से कुतुबखाना होते हुए कोहाड़ापीर तक 105 करोड़ की लागत से 1307 मीटर लंबे टूलेन पुल का निर्माण दो सितंबर 2022 को शुरू हुआ था। निर्माण जून 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कभी मजदूर कम रहे तो कभी हादसा होने से रफ्तार प्रभावित हुई। कार्यदायी संस्था मंटेना इंफ्रासोल के मालिक व एमडी को तलब किया गया। तब निर्माण को रफ्तार मिली, लेकिन नवरात्र पर मजदूर फिर कम हो गए।
विज्ञापन

सेतु निगम के महाप्रबंधक केएन ओझा और उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता ने पुल निर्माण की स्थिति देखी। निरीक्षण के बाद उप परियोजना प्रबंधक ने मजदूरों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए। मंटेना ग्रुप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमके सिंह ने बताया कि निर्माण की रफ्तार पहले से तेज है। नगर आयुक्त ने 31 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं, उसके अनुरूप ही काम कराया जा रहा है। अधिकतम काम तय समय सीमा में ही हो जाएगा। फिनिशिंग 15 जनवरी तक करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिवाली से पहले बन जाएगी सर्विस रोड

कोतवाली से घंटाघर तक सर्विस रोड का निर्माण चल रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर एमके सिंह ने बताया कि एक तरफ का निर्माण पूरा होने वाला है। दूसरी ओर के निर्माण जल्दी शुरू हो जाएगा। दिवाली से पहले व्यापारियों को सर्विस रोड मिल जाएगी और कारोबार को रफ्तार मिलेगी।



47 पिलर बनने हैं
27 पिलर बन गए

20 पिलर बनने बाकी


कोट
कार्यदायी संस्था को समय सीमा में काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। देरी हुई तो कार्रवाई होगी। - अरुण कुमार गुप्ता, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed