फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Quilt catches fire due to short circuit, old woman dies

Bareilly News: शॉर्ट सर्किट से रजाई में लगी आग, वृद्धा की मौत

Wed, 31 Jan 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 31 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Quilt catches fire due to short circuit, old woman dies
भमोरा। देवचरा गांव में शॉर्ट सर्किट से रजाई में आग लग गई। हादसे में चारपाई पर सो रही वृद्ध महिला ओमवती (80 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

देवचरा गांव के रहने वाले किशन गुप्ता ने बताया कि पत्नी मंजू गुप्ता के भाई राकेश गुप्ता मूल रूप से शाहजहांपुर के गांव मुरैने के रहने वाले हैं। करीब 20 वर्ष पूर्व गांव में झगड़ा होने के बाद वह देवचरा में किराये पर मकान लेकर रहने लगे। वह कपड़े का कारोबार करते हैं। काम के चलते इन दिनों वह पत्नी के साथ कासगंज में रहते हैं। दोनों बेटे अपनी दादी ओमवती के साथ देवचरा के ही मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम तीनों लोग मकान में सो रहे। देर रात शॉर्ट सर्किट होने ओमवती की रजाई में आग लग गई। उम्र ज्यादा होने की वजह से वह उठ नहीं पाईं। लपटें उठने पर दोनों पौत्र की नींद खुली। तुरंत ही उन्होंने आग बुझाकर ओमवती को चारपाई से उठाया। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उन्हें उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर कासगंज से राकेश गुप्ता भी पहुंच गए। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान ओमवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed