फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Queue in OPD, scramble to get form made

Bareilly News: ओपीडी में कतार, पर्चा बनवाने के लिए हाथापाई

Tue, 21 Nov 2023 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Queue in OPD, scramble to get form made
बरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को पर्चा काउंटर पर हंगामा होता रहा। डॉक्टर को पहले दिखाने की जल्दबाजी में शुरू हुई नोकझोंक हाथापाई तक जा पहुंची। अन्य तीमारदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दिव्यांग शिविर में भी कतार लगी रही। डॉक्टर दो घंटे देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को सुबह आठ बजे से ही जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर मरीजों की कतार लग गई थी। काफी तादाद में मरीज जिला अस्पताल पहुंचे थे। काउंटर पर पर्चा बनवाने में जल्दबाजी की वजह से नोकझोंक और धक्कामुक्की होती रही। इसी बीच दो लोगों में हाथापाई की नौबत आ गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। अस्पताल का स्टाफ भी तीमारदारों से शांतिपूर्ण रवैये की अपील करता रहा।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर के स्टाफ के मुताबिक दो सप्ताह बाद सोमवार को मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा। 1,221 नए पर्चे बने। 300 से ज्यादा मरीज पुराना पर्चा लेकर इलाज कराने पहुंचे थे। इसमें सबसे ज्यादा बुखार और वायरल के मरीज रहे। ऑर्थो, आंख और त्वचा के मरीजों की भी कतार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैथोलॉजी लैब के बाहर तक लगी कतार
अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने पहुंचे मरीजों की कतार बाहर तक लगी रही। इसमें 60 मरीजों की डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की जांच होनी थी। इसके अलावा शुगर, बीपी, लिवर, किडनी, सीबीसी जांच के लिए भी मरीज पहुंचे थे। सैंपल की अधिकता से मंगलवार को रिपोर्ट मिलेगी।

महिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा प्रभावित
महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से सेवाएं प्रभावित हो रहीं हैं। ओपीडी में मरीज देखे जा रहे हैं पर इमरजेंसी ड्यूटी एक डॉक्टर के भरोसे है। सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि ईएमओ की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। हालांकि, अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।


वर्जन
ओपीडी में हजार से ज्यादा पर्चे बनने से मरीजों की कतार रही। परेशानी न हो, इसके लिए काउंटर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पर्चे बनाए गए। कतार में आगे निकलने को लेकर नोकझोंक हुई पर स्थिति सामान्य रही। - डॉ. अलका शर्मा, एडी एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed