फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Question-answer is good for higher education'

उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए सवाल-जवाब जरूरी: कुलपति

Fri, 16 Feb 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 16 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
'Question-answer is good for higher education'
MJP Rohilkhand university
 महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 44वें स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम का गुरुवार को शानदार आगाज हुआ। यह पहला मौका है जब विश्वविद्यालय अपने स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मना रहा है। इंडोर स्टेडियम में स्थापना दिवस के उद्घाटन समारोह में आधुनिक परिवेश में उच्च शिक्षा की स्थिति और उसमें बदलाव की जरूरत को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षीय भाषण में कुलपति प्रो. अजय शुक्ल ने कहा कि 19वीं सदी की मानसिकता और 20वीं सदी के तरीकों के बल पर 21वीं सदी के लक्ष्यों को हासिल नहीं किया जा सकता। बोले, आज सवाल करना मुश्किल हो गया है। हम बने बनाए जवाब स्वीकारने लगे हैं। अनुसंधान घटा है, संस्थानों की स्वायत्तता खत्म हो चुकी है। हम इंसानों को मशीन बना रहे हैं। जब तक इन तरीकों में बदलाव नहीं होगा, तब तक उच्च शिक्षा की स्थिति नहीं बदली जा सकती। कार्यक्रम में एस. व्यास डीम्ड यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. एचआर नागेंद्र ने व्याख्यान में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को योग का महत्व बताया। ईरान के संस्कृति मंत्रालय के काउंसलर, रजा लाइब्रेरी के डायरेक्टर प्रो. हसन अब्बास भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. मनोज ने किया।
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग
विश्वविद्यालय मुख्य द्वार रोड के दोनों ओर बनाई गई रंगोली अलग ही समा बांध रही थी। विश्वविद्यालय के चित्रकला विभाग की अनामिका की अलग-अलग सब्जियों से बनाई रंगोली सबको आकर्षित कर गई। इसमें महंगाई से आम औरत की बढ़ रही परेशानियों का चित्रण था। प्रतिभागी डिग्री कालेजों की ओर से बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत मिशन, महंगाई, लोककला जैसे विविध विषयों पर रंगोली बनाई गई। मीरगंज के पीपी पीजी कॉलेज को पहला, बरेली कॉलेज और जमुना प्रसाद मेमोरियल डिग्री कालेज को दूसरा स्थान मिला। जबकि कन्या महाविद्यालय और महाराणा प्रताप राममहर्षि महाविद्यालय को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुगम संगीत प्रतियोगिता में शखोनी रहीं अव्वल
सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर में हुआ। वीरांगना रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय की शखोनी भट्टाचार्य को पहला, चंदौसी के एसएम कॉलेज के प्रसून मिश्र को दूसरा और यहीं के एनकेबीएमजी कॉलेज की प्रियांशी सक्सेना को तीसरा स्थान हासिल हुआ। 


स्टाफ ने निकाली सद्भावना यात्रा
बरेली। मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन की ओर से विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार सुबह सद्भावना यात्रा निकाली गई। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से कुलपति के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ सद्भावना यात्रा लेकर सेटेलाइट चौराहे तक गए। लौटकर यात्रा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हेमकुमार गौतम, उपाध्यक्ष रामप्रीत, महासचिव राजबहादुर, डॉ. हेमा, अमित सक्सेना, डॉ. तरुण राष्ट्रीय आदि मौजूद रहे। कुलपति डॉ. अजय शुक्ल ने सभी को बधाई दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed