{"_id":"613a579b8ebc3e31e47f557d","slug":"quarterfinal-matches-held-on-the-first-day-in-district-badminton-competition-bareilly-news-bly459043112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहले दिन हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहले दिन हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात वर्गों में हो रहीं प्रतियोगिताओं में 80 खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग
विज्ञापन
बरेली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को अंकित चतुर्वेदी मेमोरियल जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। पहले दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आदित्य मूर्ति का संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएल खट्टर, जफर खान, सचिव अनिल मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी और उपाध्यक्ष राकेश टंडन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सात वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बालक एकल वर्ग अंडर 13, 15, 17 और 19, महिला एकल और पुरुष एकल में प्रतिभागियों ने अपना खेल कौशल दिखाया। उद्घाटन समारोह का संचालन कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने किया।

पहले दिन के परिणाम
बालक एकल 13 वर्ष में बरनियाम गर्ग को युवराज सिंह ने 30-11, कार्तिक खंडेलवाल ने प्रताप सिंह को 30-25 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अक्षम वैद ने अग्षांत सिंह को 30-26, राज सिंह रुद्रा ने कनिष्क यादव को 30-20, अभिनव ने अथर्व अग्रवाल को 30-09 और युवराज सिंह ने बरनियान गर्ग को 30-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालक एकल 15 वर्ष में युवराज ने अस्मिता सिंह को 30-14, सम्रत कपूर ने वंश शर्मा को 30-22, काव्या जबरानी ने शौर्या सेन को 30-20, हेमंत सिंह ने ईशान उल्ला को 30-25 और वैभव गुप्ता ने हेमंत सिंह को 30-07 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालक एकल 19 वर्ष में विशाल सिंह ने शुभम सिंह को 30-18, नित्यांशु ने अंश भलोटिया को 30-23, अभिनव शर्मा ने गौरवंश को 30-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल में प्रिया सिंह ने आद्या अग्रवाल को 30-13, ईशा सिंह ने आयुशी कुकरेती को 30-05, काव्या ने मेघा को 30-03 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन