{"_id":"5ea9d2378ebc3e90305ffda7","slug":"quarantine-two-youths-run-away-in-mirganj-shelter-home-bareilly-news-bly4042347148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरगंज शेल्टर होम में क्वारंटीन दो युवक भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरगंज शेल्टर होम में क्वारंटीन दो युवक भागे
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से आए थे दोनों, फतेहगंज पूर्वी के वरगवां गांव के रहने वाले
विज्ञापन
मीरगंज पुलिस तलाशते हुए पहुंची गांव, नहीं आए हाथ
फतेहगंज पूर्वी। मीरगंज में बने शेल्टर होम में क्वारंटीन फतेहगंज पूर्वी के गांव वरगवां के दो युवक दो दिन पहले मौका पाकर भाग निकले, बुधवार को इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन में खलबली मच गई। बुधवार को मीरगंज थाने के दरोगा दोनों की तलाश में गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि रविवार को ही दोनों गांव पहुंचे थे। गांववालों ने बताया कि दोनों युवक पंजाब के गुरदासपुर में मजदूरी करते थे। गांव आने पर उन्हें मीरगंज में एक शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया था। वहां से दो दिन पहले केंद्र प्रभारी को चकमा देकर भाग निकले। बुधवार को मीरगंज थाने के दरोगा कुलदीप कुमार दोनों की तलाश में गांव पहुंचे। पुलिस टीम उन्हें घर से कब्जे में ले पाती उससे पहले ही दोनों भनक लगने पर खिसक गए। पुलिस ने दोनों के भाइयों को थाने में बिठा लिया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तिलमास और बहरोली में की स्क्रीनिंग
मीरगंज। स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय टीम ने बुधवार को तिलमास और बहरोली गांव में बाहर से आए लोगों को परीक्षण किया। गांव में बाहर से आए लोगों और उनके परिवार वालों के सामान्य मिलने पर सभी को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। तिलमास गांव में एक युवक हजियापुर से राशन लेने गया था, जो उसी दिन वापस लौट आया था। उसके परिवार का भी परीक्षण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज पुलिस तलाशते हुए पहुंची गांव, नहीं आए हाथ फतेहगंज पूर्वी। मीरगंज में बने शेल्टर होम में क्वारंटीन फतेहगंज पूर्वी के गांव वरगवां के दो युवक दो दिन पहले मौका पाकर भाग निकले, बुधवार को इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन में खलबली मच गई। बुधवार को मीरगंज थाने के दरोगा दोनों की तलाश में गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि रविवार को ही दोनों गांव पहुंचे थे। गांववालों ने बताया कि दोनों युवक पंजाब के गुरदासपुर में मजदूरी करते थे। गांव आने पर उन्हें मीरगंज में एक शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया था। वहां से दो दिन पहले केंद्र प्रभारी को चकमा देकर भाग निकले। बुधवार को मीरगंज थाने के दरोगा कुलदीप कुमार दोनों की तलाश में गांव पहुंचे। पुलिस टीम उन्हें घर से कब्जे में ले पाती उससे पहले ही दोनों भनक लगने पर खिसक गए। पुलिस ने दोनों के भाइयों को थाने में बिठा लिया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तिलमास और बहरोली में की स्क्रीनिंग
मीरगंज। स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय टीम ने बुधवार को तिलमास और बहरोली गांव में बाहर से आए लोगों को परीक्षण किया। गांव में बाहर से आए लोगों और उनके परिवार वालों के सामान्य मिलने पर सभी को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। तिलमास गांव में एक युवक हजियापुर से राशन लेने गया था, जो उसी दिन वापस लौट आया था। उसके परिवार का भी परीक्षण किया गया। संवाद
विज्ञापन