फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Python found in sugarcane field, panic

Bareilly News: गन्ने के खेत में निकला अजगर, दहशत

Thu, 28 Nov 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Python found in sugarcane field, panic
खेत में अजगर। स्रोत: ग्रामीण
मीरगंज। गांव आनंदपुर में गन्ने के खेत में अजगर निकलने से दहशत फैल गई। सूचना पर जब तक वन टीम पहुंची तब तक अजगर पास में स्थित बिल में घुस गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दस बजे आनंदपुर के प्रधान पति चरन सिंह अपना गन्ना छिलवाने के लिए मजदूर लेकर पहुंचे। उन्होंने गन्ना काटना शुरू किया। तभी एक दस फुट लंबा अजगर देखते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई। तभी प्रधान पति चरन सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन दरोगा छेदालाल कुछ ही देर बाद वहां पहुंच गए, तब तक अजगर पास के ही एक बिल में घुस गया, जिस कारण टीम लौट गई। टीम ने लोगों से अजगर पर निगाह रखने व सूचना देने के लिए कहा है ताकि उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed