फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PWD will take decision on bridge of death only after model study

Bareilly News: मौत के पुल पर मॉडल स्टडी के बाद ही निर्णय लेगा पीडब्ल्यूडी

Fri, 29 Nov 2024 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
PWD will take decision on bridge of death only after model study
बरेली। रामगंगा नदी पर हवा में लटक रहे पुल का निर्माण किस तरह पूरा किया जाए, इस पर मंथन शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर मौके पर पहुंचकर पुल और कटे हुए संपर्क मार्ग का तकनीकी आकलन किया। माॅडल स्टडी के बाद ही पीडब्ल्यूडी इस पुल से संबंधित कोई निर्णय लेगा।
विज्ञापन

फरीदपुर की ओर बना 180 मीटर लंबा संपर्क मार्ग 12 सितंबर 2023 को बह गया था, लेकिन कटान अब भी बंद नहीं है। मुख्य अभियंता ने निरीक्षण के दौरान पाया कि जिस ओर पहले कटान हुई थी, नदी का रुख अब भी उसी ओर है और कटान जारी है। इसलिए अब इस बात का भी आकलन किया जा रहा है कि पुल की लंबाई कितनी बढ़ाई जाए? साथ ही संपर्क मार्ग किस तरह बनाया जाए। दोनों सवालों पर निर्णय मॉडल स्टडी के बाद ही होगा।
विज्ञापन

दो दिन में मिल सकता है बजट
24 नवंबर को हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद अधूरे पुल को पूरा कराने की कवायद शुरू हुई है। मॉडल स्टडी के लिए लोक निर्माण विभाग ने पैरवी तेज कर दी है। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में इसके लिए मंजूरी मिल जाएगी। निरीक्षण के समय अधीक्षण अभियंता केके सिंह साथ रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed