{"_id":"682b8b4140227596480882d3","slug":"pwd-will-start-the-construction-of-culvert-for-water-drainage-in-two-days-bareilly-news-c-4-lko1064-643722-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जल निकासी के लिए पुलिया का निर्माण दो दिन में शुरू कराएगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जल निकासी के लिए पुलिया का निर्माण दो दिन में शुरू कराएगा पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर चौराहे पर जलनिकासी के लिए लोक निर्माण विभाग पुलिया का निर्माण दो दिन में शुरू कराएगा। फर्म का चयन हो गया है। कार्यादेश जारी करते हुए काम शुरू होगा। दावा किया जा रहा है कि दो दिन में नगर निगम 82 लाख रुपये पीडब्ल्यूडी को भेज देगा।
बीसलपुर में पुलिया संकरी होने की वजह से जगतपुर समेत नौ वार्डों में जलभराव होता है। इसके समाधान के लिए पुलिया के चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया लेकिन लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के बीच में मसला फंसा था। सड़क लोक निर्माण विभाग की थी और नगर निगम के वार्ड जलभराव से प्रभावित हो रहे थे। अंतत: नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग को पुलिया के लिए बजट देना मंजूर किया तो निर्माण की अड़चन दूर हुई।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि दो दिन में निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि बजट जारी करने की औपचारिकताएं पूरी हो गईं हैं। एक-दो दिन में लोक निर्माण विभाग के पास धनराशि पहुंच जाएगी। ब्यूरो