{"_id":"668b2f5bd035a897c9060847","slug":"pwd-will-repair-old-buildings-including-officers-hostel-bareilly-news-c-4-bly1015-434890-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऑफिसर्स हॉस्टल समेत पुराने भवनों की मरम्मत कराएगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऑफिसर्स हॉस्टल समेत पुराने भवनों की मरम्मत कराएगा पीडब्ल्यूडी
Mon, 08 Jul 2024 05:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग ऑफिसर्स एवं ट्रांजिट हॉस्टल समेत अन्य सरकारी भवनों की मरम्मत कराएगा। कलक्ट्रेट के पास स्थित इस हॉस्टल में कई अधिकारी व सरकारी कर्मचारी रहते हैं। रखरखाव के अभाव में भवन जर्जर हो गया है। इसकी मरम्मत के लिए 11.50 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी काॅलोनी के आवासों की भी 13 लाख रुपये से मरम्मत कराई जाएगी। कैंपस में भी मरम्मत एवं सुधार के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए विभाग 14 लाख रुपये खर्च करेगा। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता नारायन सिंह ने बताया कि ऑफिसर्स हॉस्टल, पीडब्ल्यूडी काॅलोनी व कैंपस समेत अन्य सरकारी भवनों की मरम्मत के लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं। इन सभी कामों को दस माह के भीतर पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन