फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PWD engineers are evaluating the tenders for increased rates of hot mix plant.

Bareilly News: हॉट मिक्स प्लांट की बढ़ी दरों के टेंडरों का आकलन कर रहे पीडब्ल्यूडी के अभियंता

Thu, 27 Feb 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
PWD engineers are evaluating the tenders for increased rates of hot mix plant.
बरेली। लोक निर्माण विभाग में हॉटमिक्स प्लांट की दरें छह गुना तक बढ़ाने के मामलों का संज्ञान लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। नियमों से परे जाकर बनाई गई निर्माण कार्यों से संबंधित इंटीग्रेटेड एसओआर (एकीकृत दर) की व्यवस्था को निरस्त किया गया है। इस संबंध में प्रमुख अभियंता एमसी शर्मा ने 24 फरवरी को पत्र जारी किया जो बरेली के सभी खंडों में अधिशासी अभियंताओं को मिल गया है।
विज्ञापन

बरेली जिले में पत्र प्राप्त होने के बाद हॉट मिक्स प्लांट की सड़कों के उन टेंडरों की फाइल खुल गई है जो बढ़ी हुई दरों पर किए गए हैं। नई एकीकृत दरों पर निकाले गए टेंडर की लागत से पुरानी दर की तुलना की जा रही है। तुलनात्मक अध्ययन के बाद तय किया जाएगा कि इनके टेंडर दोबारा निकाले जाएं या नहीं। अगर पुरानी दर से कम लागत पर किसी फर्म ने काम लिया है तो हो सकता है कि उसका टेंडर निरस्त न हो लेकिन इस बारे में अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता हॉट मिक्स प्लांट से बनने वाली सड़कों के टेंडर और मूल्य का आकलन करा रहे है। आकलन रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed