फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Putting aside the pain... the mothers left to celebrate the festival at home

Bareilly News: तकलीफ दरकिनार.... त्योहार घर पर मनाने के लिए रवाना हुईं प्रसूताएं

Mon, 20 Oct 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Putting aside the pain... the mothers left to celebrate the festival at home
बरेली। दातागंज निवासी ब्रजेश की पत्नी का शनिवार देर रात सामान्य प्रसव हुआ। धनतेरस पर बच्ची के जन्म की खुशी दिवाली पर परिवार संग मनाने के लिए रविवार को अस्पताल से स्वैच्छिक छुट्टी मांगी। डॉक्टरों ने छुट्टी देकर किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल संपर्क करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार, शनिवार को भर्ती हुई गर्भवती जिन्होंने सामान्य प्रसव से शिशु को जन्म दिया। उन्होंने दिवाली घर पर मनाने के लिए अस्पताल प्रशासन से लिखित अनुमति मांगी। जरूरी जांच के बाद हालत खतरे से बाहर मिलने पर उन्हें सशर्त अनुमति दी गई। उनकी या शिशु किसी की हालत बिगड़ने पर तत्काल संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर भी दिया है। इसके अलावा स्थानीय आशा कार्यकर्ता को भी दिन में दो बार आवास पर पहुंचकर हाल खबर लेने को कहा है। स्टाफ नर्स के मुताबिक सामान्य प्रसव के बाद भी 48 घंटे चिकित्सकीय निगरानी बेहद जरूरी होती है।
विज्ञापन

अगर अनदेखी हुई तो हालत बिगड़ने के बाद संभलना मुश्किल होता है। ये जानकारी दी गई पर परिजन नहीं माने। विवाद न हो इसलिए उनसे लिखित प्रार्थना पत्र लेकर स्वीकृति दी गई। बताया कि रविवार सुबह से रात आठ बजे तक 10 प्रसूताओं को डिस्चार्ज किया गया। आठ भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों से दूर रहें गर्भवती और हाल की प्रसूता
महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक दिवाली पर गर्भवती को विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। आतिशबाजी से निकलने वाली हानिकारक गैस, तेज आवाज गर्भपात की वजह बन सकते हैं। वहीं, हाल ही की जो प्रसूता हैं, वे पटाखों से दूर रहें। ताकि संभावित खतरों से बचाव हो। कहा कि तेज आवाज से रक्तचाप (बीपी) बढ़ता है। धुएं की हानिकारक गैसें शरीर में पहुंचने पर दिक्कत की आशंका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed