फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Put trunk line for sewer, but forget to level the road

सीवर के लिए ट्रंक लाइन तो डाल दी, पर सड़क समतल करना भूले

Mon, 09 Mar 2020 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Put trunk line for sewer, but forget to level the road
सीवर की ट्रंक बिछाने के लिए खुदी पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ऊबड़ खाबड़ सड़क से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का भय, गिरकर घायल हो रहे पैदल चलने वाले लोग

विज्ञापन
बरेली। जल निगम जिन सड़कों पर सीवर की ट्रंक लाइन डाल चुका है, वहां की जमीन को अब तक समतल नहीं किया गया है, जिसके चलते बड़े वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा साइकिल और स्कूटर वाले असमतल जगह से गुजरने के दौरान असंतुलित होकर गिर जा रहे हैं।
करीब 54 करोड़ की लागत से जल निगम ने शहर में पांच बड़ी और प्रमुख सड़कों पर चार महीने पहले सीवर की ट्रंक लाइन बिछाने का काम शुरू किया था। सबसे पहले जंक्शन से सुभाष नगर थाना होते हुए पुलिस लाइन के पीछे से होते हुए चौपुला पुल तक सड़क खोदकर सीवर की ट्रंक लाइन बिछाई गई। इसके बाद चौपुला पुलिस लाइन के फ्रंट गेट से होते हुए चौकी चौराहे की ओर से खुदाई शुरू हुई। वहीं दूसरे चरण में ईसाइयों की पुलिया से श्यामतगंज तक अभी खुदाई और ट्रंक लाइन बिछाने का काम जारी है। यह काम आगे काली बाड़ी, बरेली कॉलेज होते हुए चौपुला पुल तक जाएगा।
विज्ञापन

पर इस दौरान जहां भी सड़क पर खुदाई हुई, वहां सीवर लाइन बिछाने के बाद गड्ढों को मिट्टी से पाट दिया गया। जल निगम के अधिकारियों के अनुसार बरसात में मिट्टी बैठ जाने के बाद ही वह इस पर सड़क बना पाएंगे। पर इस दौरान मिट्टी भी इस तरह डाली गई है कि इसने बड़े-बड़े गड्ढे और सड़क उबड़ खाबड़ हो गई है। स्थिति यह है कि अब इस सड़क पर गाड़ियां लेकर चलने में जहां लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका भी बढ़ गई है। पैदल चलने वाले लोग भी अक्सर इन गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर की ट्रंक लाइन डालने के बाद सड़क पर खुदाई स्थल पर मिट्टी को ठीक से डालने और इसकी लेबलिंग करने के ठेकेदार को कड़े निर्देश हैं, बावजूद कई जगहों पर लेबलिंग नहीं की गई है, ऐसी शिकायतें मिली हैं। रविवार को इस संबंध में ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
खासकर उन सड़कों पर जल्द लेबलिंग करने को कहा गया है जहां से राम बारात को निकलना है। सोमवार तक सभी रोडों पर लेबलिंग करा दी जाएगी।
- संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed