फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pushpendra murder case: Two carrying rewards of Rs 25,000 each arrested

पुष्पेंद्र हत्याकांड : 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 03:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Pushpendra murder case: Two carrying rewards of Rs 25,000 each arrested
भुता। चर्चित पुष्पेंद्र हत्याकांड के दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। दोनों ने हत्या में संलिप्तता कबूल कर ली है। दोनों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन

पांच नवंबर को भुता थाना क्षेत्र में गांव खरदाह से शहर लौट रहे पुष्पेंद्र की चार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुष्पेंद्र अपने भाई विनोद की हत्या में वादी और मुख्य गवाह था। भुता थाना पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। बुधवार को दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें विपिन खरदाह गांव का ही है, जबकि दूसरा आरोपी देवेंद्र पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा का निवासी है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पुष्पेंद्र की हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल व पवन के आदेश पर पांच नवंबर को उन लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवदिया पेट्रोल पंप के पास पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा व कारतूस बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

------
दो नामजदों की गिरफ्तारी बाकी
- पुष्पेंद्र हत्याकांड में पत्नी संगीता की ओर से हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल व पवन सहित लगभग दस लोगों को नामजद किया था। नामजदों में से दो आरोपी अर्जुन व संतोष जेल में हैं। छह नामजदों समेत नौ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अब दो नामजद आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश हो रही है। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि विवेचना में किसी और का नाम प्रकाश में आया तो उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed