{"_id":"69af2b07c91788f2720d1326","slug":"purchase-of-126-hectares-of-land-approved-for-industrial-township-bareilly-news-c-4-vns1074-840090-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: औद्योगिक टाउनशिप के लिए 126 हेक्टेयर भूमि की खरीद मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: औद्योगिक टाउनशिप के लिए 126 हेक्टेयर भूमि की खरीद मंजूर
Tue, 10 Mar 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
बरेली। औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में भूमि क्रय दर निर्धारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों से आपसी सहमति के आधार पर चार गुना मूल्य पर भूमि खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
बीडीए उपाध्यक्ष डाॅ. मनिकन्डन ए ने बताया कि समिति ने शासनादेश के क्रम में ग्राम भिटौरा, नौगवां फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली, रहपुरा जागीर और रसूला चौधरी की कुल 126.3043 हेक्टेयर भूमि को किसानों से आपसी सहमति के आधार पर चार गुना मूल्य पर खरीदने के प्रस्ताव के लिए अनुमोदन दिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि क्रय से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताओं और प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि औद्योगिक टाउनशिप परियोजना को तय समय में पूरा किया जा सके। बैठक में बरेली विकास प्राधिकरण सचिव, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद