फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Punch shot dead in Panchayat at lakhimpur kheri

भरी पंचायत में पंच की गोली मारकर हत्या, विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे हमलावर

Fri, 29 Mar 2019 02:19 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Punch shot dead in Panchayat at lakhimpur kheri
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के सिंगाही थानाक्षेत्र के गांव रमुआपुर में गुरुवार को हो रही पंचायत में फैसला अपने हक में होता न देख गुस्साए लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली एक पंच सुबेग सिंह (55) के सिर में जा धंसी। 
विज्ञापन


इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गोली चलने से पंचायत में भगदड़ मच गई। आनन फानन घायल को सीएचसी निघासन लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


गांव रमुआपुर निवासी सुखचैन सिंह ने बताया कि रमुआपुर फार्म पर कुंदन सिंह और अंग्रेज सिंह के बीच गांव के दक्षिण तरफ पड़ी करीब पांच बिसवा जमीन को लेकर करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। कई बार विवाद और पंचायत हुई, लेकिन मामला निपट नहीं सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को अंग्रेज सिंह ने कई लोगों को एकत्र किया और घर के बाहर पड़े एक छप्पर को उठाकर विवादित भूमि पर लेकर गए। दूसरा छप्पर घर से उतारकर लाने की तैयारी कर रहे थे। 

इसी बीच कुंदन सिंह गांव निवासी सुबेग सिंह, गुरबाज सिंह सहित कुछ पंचों को लेकर मौके पर पहुंचे। पंचों ने दोनों पक्षों को आपस में विवाद न करने की बात कह शांत कराया और पंचायत करने लगे। 

इसी बीच अपने पक्ष में बात बनती न देख अंग्रेज सिंह के बेटे दलविंदर सिंह ने तमंचा निकाला और फायर कर दिया। गोली सुबेग सिंह को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। 

हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। गंभीर रूप से घायल सुबेग सिंह को लोग निघासन सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने सुबेग सिंह को मृत घोषित कर दिया। एसओ अजय राय ने बताया कि मृतक के बेटे सुखचैन की तहरीर पर अंग्रेज सिंह, उनके बेटे दलविंदर सिंह उर्फ  मिंटू, विचित्र सिंह और जोगेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

पंचायत के दौरान हत्या का मामला बड़ी घटना है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ  हत्या का केस दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रविंद्र कुमार वर्मा सीओ, निघासन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed