{"_id":"66de4df7e6d2fa70ad08e763","slug":"puja-special-train-will-run-between-varanasi-ghaziabad-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वाराणसी-गाजियाबाद के बीच चलाई जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वाराणसी-गाजियाबाद के बीच चलाई जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को होगी सहूलियत
Mon, 09 Sep 2024 07:06 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 09 Sep 2024 07:06 AM IST
सार
त्योहारी सीजन को लेकर रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन की घोषणा की है। यह पूजा विशेष साप्ताहिक ट्रेन बरेली-मुरादाबाद होते हुए वाराणसी-गाजियाबाद के बीच चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
त्योहारी सीजन में आठ अक्तूबर से 27 नवंबर तक रेलवे वाराणसी-गाजियाबाद के बीच पूजा विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन मंगलवार को वाराणसी से और बुधवार को गाजियाबाद से चलेगी। बरेली और मुरादाबाद में भी इस ट्रेनों का ठहराव है।
विज्ञापन
आठ अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार को शाम 7:20 बजे वाराणसी से चलकर यह ट्रेन भदोही, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए अगले दिन तड़के 4:37 बजे बरेली आएगी। इसके बाद मुरादाबाद होते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में नौ अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार को गाजियाबाद से सुबह 11:30 बजे चलकर यह ट्रेन मुरादाबाद होते हुए अपराह्न 3:50 बजे बरेली आएगी। रात 1:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसमें एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 कोच समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन