{"_id":"67ed916b650e34115609b468","slug":"public-works-department-pilibhit-and-bareilly-lag-behind-in-spending-budget-bareilly-news-c-4-lko1064-611148-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग : बजट खर्च करने में पिछड़े पीलीभीत और बरेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग : बजट खर्च करने में पिछड़े पीलीभीत और बरेली
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग का बजट खर्च करने में मंडल के पीलीभीत और बरेली जिले वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य जनपदों के मुकाबले पिछड़ गए। बदायूं और शाहजहांपुर आगे निकल गए। ऐसा स्वीकृतियों और आवंटन में देरी के चलते हुआ। मंडल के चार जिले 229 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर पाए। बजट सरेंडर के प्रस्ताव भेजे गए हैं। जिन सड़कों का बजट सरेंडर हो गया है। वे अब वित्तीय वर्ष 2025-26 में बन सकेंगी। लोगों को स्वीकृति में देरी की वजह से सड़क निर्माण के लिए अब कम से कम तीन महीने इंतजार करना पड़ेगा।
यह स्थिति तब है जब पूरे साल सड़कों के निर्माण की मांग उठती रही है और कार्ययोजना में काम शामिल करके एस्टीमेट भी समय पर बनाए गए लेकिन स्वीकृति आते आते देर हो गई। इस बारे में मुख्य अभियंता अजय कुमार का कहना है कि जैसे-जैसे स्वीकृतियां प्राप्त हुईं, वैसे-वैसे काम कराए है। जो स्वीकृतियां देरी से आईं हैं, उनका निर्माण टेंडर की प्रक्रिया में हैं। वित्तीय नियमों का पालन करने के लिए 31 मार्च तक हुए व्यय का आकलन भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन सड़कों के निर्माण पर असर नहीं पड़ेगा जो भी सड़कें स्वीकृत हो गईं हैं, वे सब बनेंगी। सरेंडर के साथ अब नए वित्तीय वर्ष में फिर से बजट का आवंटन हो जाएगा। ब्यूरो
जनपदवार ये है स्थिति
जिले आवंटन व्यय अवशेष प्रतिशत
बदायूं 26605.28 20691.98 78.26 78
बरेली 31781.58 23978.06 1068.77 75
पीलीभीत 37914.48 27865.64 966.13 73
शाहजहांपुर 46667.08 35640.91 185.68 76