{"_id":"66f1e83f215324857e0d2864","slug":"public-facing-potholes-minister-did-not-realize-in-luxury-car-bareilly-news-c-4-bly1015-487581-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनता झेल रही गड्ढे, लग्जरी कार में मंत्री को नहीं हुआ एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनता झेल रही गड्ढे, लग्जरी कार में मंत्री को नहीं हुआ एहसास
Tue, 24 Sep 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिस सड़क पर जनता रोज हिचकोले खा रही है, सोमवार को उसी सड़क से होकर प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर का काफिला भरतौल गांव पहुंचा। लग्जरी गाड़ियों में मंत्री को इन गड्ढों का एहसास ही नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी गांव आए थे। अब प्रभारी मंत्री भी आकर चले गए, पर सड़कों के गड्ढों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
सुबह 11 बजे भरतौल पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया, फिर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों का अन्नप्राशन कराया। पहली कक्षा के विद्यार्थियों से बातकर पढ़ाई का स्तर भी आंका। अन्नपूर्णा शॉप का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान ने गेस्ट हाउस और स्विमिंग पूल निर्माण का डिजाइन दिखाया। प्रभारी मंत्री ने स्विमिंग पूल को गेस्ट हाउस के आगे के बजाय पीछे की ओर बनवाने की बात कही।
ग्राम प्रधान प्रवेश कुमारी ने पांच किमी दायरे में हाईस्कूल और इंटर कॉलेज नहीं होने का हवाला देते हुए प्रभारी मंत्री से कक्षा 8वीं तक के स्कूल को हाईस्कूल तक संचालित कराने की मांग की। इस पर प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया। इस दौरान सीडीओ जगप्रवेश, एसडीएम गोविंद मौर्य, बीएसए संजय सिंह व अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
पशुपालन मंत्री से पूछिए छुट्टा पशुओं पर सवाल : राठौर
बिथरी। भरतौल के बाद प्रभारी मंत्री बिथरी चैनपुर के गांव फरीदापुर इनायत खां के प्राइमरी स्कूल पहुंचे। स्मार्ट क्लास व साइंस लैब का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएचसी की व्यवस्थाओं को देखा। यहां पत्रकारों ने छुट्टा पशुओं को लेकर सवाल पूछा तो प्रभारी मंत्री बोले कि विभागीय मंत्री आपके जिले से हैं, ये प्रश्न उनसे पूछिए।
इसी बीच एक्सरे मशीन व हेल्थ एटीएम खराब होने की बात उनके सामने रखी गई। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा अब स्वास्थ्य सेवाएं सुधर रही हैं। स्टाफ की कमी दूर करने का प्रयास है। आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्ड में छह यूनिट की बाध्यता पर बोले कि सभी के आयुष्मान कार्ड बनें, इस पर भी मंथन किया जा रहा है। इसके बाद न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट का उद्घाटन किया। पात्रों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। बिथरी थाने के निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। निर्माणाधीन आवास देखकर बोले- कमरे बहुत छोटे हैं। इसमें सुधार जरूरी है। संवाद