फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   viral video hint to Lalla gaddi got caught by SOG to setting in Bareilly

Bareilly News: नाटकीय तरीके से पकड़ा गया अशरफ का गुर्गा लल्ला गद्दी, सामने आया यह वीडियो

Tue, 21 Mar 2023 04:53 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2023 04:53 PM IST
सार

अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी को एसओजी की टीम ने सोमवार रात सेटेलाइट बस अड्डे से नाटकीय तरीके से पकड़ लिया। उसके पकड़े जाने का छह सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर यह लग रहा है कि लल्ला को पकड़ने की कहानी सुनियोजित ढंग से रची गई। 

विज्ञापन
viral video hint to Lalla gaddi got caught by SOG to setting in Bareilly
सेटेलाइट बस अड्डे से पकड़ा गया लल्ला गद्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिला जेल में बंद अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी के अजीबोगरीब तरीके से एसओजी के हत्थे लगने की कहानी सुनियोजित तरीके से रची लग रही है। इससे लल्ला को संभावित एनकाउंटर का खतरा खत्म हुआ तो पुलिस की किरकिरी होने से भी बच गई।
विज्ञापन


अशरफ के मददगार के रूप में नाम आने से पहले लल्ला गद्दी की पहचान एक छुटभैये नेता के रूप में ही थी। लल्ला के खिलाफ कुछ मुकदमे भी थे, जिन्हें वह राजनैतिक साजिश में लिखे गए बताता था। प्रयागराज कांड के बाद अशरफ से जुड़ाव और फिर फरारी ने लल्ला को चर्चित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस उसे सद्दाम के ही बराबर का अपराधी मानकर ही तलाश में जुटी थी। उसके लगातार दबिशों के बाद भी न मिलने और फिर कोर्ट में वकील के जरिये आई सरेंडर की अर्जी ने पुलिस की टेंशन और बढ़ा दी थी। एसआईटी में शामिल पुलिस की छह टीमें, एसओजी और एसटीएफ समेत आठ टीमें लल्ला की तलाश कर रही थीं, लेकिन मजबूत नेटवर्क के चलते लल्ला की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी करीबी ने बनाया वीडियो 

सेटेलाइट चौराहे के पास लल्ला ने खुद को एसओजी प्रभारी के हवाले कर दिया। इस दौरान वायरल छह सेकेंड के वीडियो को देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि लल्ला ने खुद को जानबूझकर पकड़वाया है। साथ ही वीडियो भी अपने ही किसी करीबी से बनवाकर वायरल कराया है। 

इसके पीछे लल्ला की मंशा रही होगी कि पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। वहीं उसे पकड़ने के लिए दूसरे शहरों की खाक छान रही पुलिस को भी इससे राहत मिली है। कोर्ट में सरेंडर की स्थिति में होने वाली फजीहत भी पुलिस ने बचा ली है।

Umesh Pal Hatyakand: यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी, माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के इस करीबी पर कसा शिकंजा

चर्चा है कि लल्ला और पुलिस के बीच में लल्ला के समाज के एक नेता की बड़ी भूमिका रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी की उपलब्धि के रूप में भी इसे देखा जा रहा है, जाहिर है कि निवर्तमान एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने लल्ला को पकड़ने के लिए एसआईटी गठित की थी, लेकिन वह लल्ला को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके।

पुलिस को थी उम्मीद, इसीलिए दाखिल नहीं कर रही थी रिपोर्ट

कोर्ट में लल्ला ने सरेंडर अर्जी डलवाई थी। इस मामले में कोर्ट ने विवेचक से उसके खिलाफ मामलों की रिपोर्ट तलब की। पुलिस ने 16 मार्च को रिपोर्ट दाखिल नहीं की तो कोर्ट ने इसे 21 मार्च के लिए टाल दिया। पुलिस को मंगलवार को कोर्ट में यह रिपोर्ट दाखिल करनी थी जिसके बाद लल्ला का सरेंडर हो सकता था। 

पुलिस जानबूझकर रिपोर्ट दाखिल करने में देर कर रही थी ताकि उसे लल्ला की गिरफ्तारी का मौका मिल सके। अब पुलिस मंगलवार को लल्ला गद्दी को कोर्ट में पेश कर सकती है। पूछताछ व साक्ष्य जुटाने के लिए उसे दोबारा से रिमांड पर लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed