{"_id":"684f311fc82bfc5c330539ed","slug":"psychiatric-counseling-started-in-health-fairs-giving-advice-to-quit-smoking-bareilly-news-c-4-lko1064-663104-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरोग्य मेलाें में मनोरोग परामर्श शुरू धूम्रपान छोड़ने की दे रहे सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरोग्य मेलाें में मनोरोग परामर्श शुरू धूम्रपान छोड़ने की दे रहे सलाह
विज्ञापन
बरेली। रविवार को अवकाश के बावजूद इलाज मुहैया कराने के लिए आयोजित हो रहे आरोग्य मेले में मरीजों को देखने के साथ विशेषज्ञ मनोरोग से बचाव का परामर्श भी दे रहे हैं। कैंसर, फेफड़ों को जानलेवा रोगों से बचाव के लिए धूम्रपान और तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव भी बताने लगे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को मनोरोगों से पीड़ित आठ लोगों की टेलीमानस सेवा के तहत काउंसलिंग की गई। वहीं, इलाज के लिए पहुंचे 102 मरीज, जो तंबाकू का सेवन कर रहे थे, उन्हें तत्काल लत को छोड़ने का सुझाव दिया गया।
तंबाकू सेवन करने वाले कई मरीजों के मुंह में छाले, खाद्य पदार्थों का स्वाद न आने, फेफड़ों में टार जमा होने, फाइब्रोसिस की समस्या मिली। उन्हें दवा के साथ ही, चिकित्सकों ने परामर्श दिया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक अब मनोरोग के मामले बढ़ रहे हैं। लिहााज, शासन ने आरोग्य मेला में शामिल किया है।
विज्ञापन
बताया कि टेलीमानस सेवा फोन पर परामर्श से मिलती है। मरीजों में मनोरोग के लक्षण मिलने पर मौजूद स्टाफ टेलीमानस के जरिए उनकी काउंसलिंग कराते हैं। ताकि मानसिक तनाव से राहत मिले और कोई आत्मघाती कदम न उठाएं। मेले के अलावा भी परामर्श देने के निर्देश हैं। ब्यूरो