फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prsakedha Gttuli at the FCI godown , fork Seas

परसाखेड़ा के एफसीआई गोदाम पर घटतौली, कांटा सीज

Sat, 18 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 18 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जारी होने वाले खाद्यान्न में घटतौली हो रही है। इसे लेकर हर दिन भारतीय खाद्य निगम गोदामों पर हंगामा हो रहा है। घटतौली का मामला जब बांट-माप विभाग पहुंचा तो तौल यंत्र चेक किया गया। इस दौरान सवा सौ किलो तक हेराफेरी मिली। तौल कांटा सीज करने पर एफसीआई लेबरों ने काम भी ठप कर दिया है।
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम गोदामों से अक्सर खराब चावल और गेहूं मिलने की शिकायतें चर्चा में बनी रही हैं। इस पर कुछ सख्ती हुई तो गोदामों पर घटतौली शुरू हो गई। एक ट्रक में सवा सौ किलो तक घटतौली होने से टकराव जैसी स्थिति हो गई है। राज्य खाद्य निगम ने कई बार आपत्ति की, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर बांट-माप विभाग से शिकायत की गई जिस पर वरिष्ठ बांट-माप निरीक्षक विवेक कुमार परसाखेड़ा स्थित पुराने गोदाम पर पहुंचे और तौल यंत्र चेक कराया। चेकिंग में सवा सौ किलो तक हेराफेरी मिली। उन्होंने टीम से तुरंत कांटा सीज करा दिया। निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि सरकारी तौल कांटा पर घटतौली होना गंभीर मामला है। चालान किया गया है जुर्माना वसूला जाएगा। 
विज्ञापन


हर बोरे में आधा किलो कम
एक ट्रक में कम से कम 15 टन खाद्यान्न लादा जाता है। एफसीआई गोदामों में भंडारित चावल और गेहूं बोरे से आधा आधा किलो माल परखी से निकाल कर कालाबाजारी की जा रही है। इस कारण हर ट्रक में डेढ़ सौ किलो तक घटतौली होना आम बात है। यही कम माल दुकानों पर पहुंचता है तो कार्डधारक को एक किलो में नौ सौ ग्राम ही दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटतौली मिलने पर काम ठप
भारतीय खाद्य निगम अफसरों की मिलीभगत से घटिया खाद्यान्न सप्लाई और बोरों में हो रही घटतौली से पूरा खाद्य विभाग प्रभावित है। गोदाम परिसर में लगे कांटे में घटतौली पकड़े जाने के बाद एफसीआई लेबरों ने काम करना बंद कर दिया है। शुक्रवार को पूरे दिन करीब नब्बे ट्रक गेहूं लादने के लिए खड़े रहे लेकिन गोदाम कर्मी सूरजभान ने लेबरों से लोडिंग नहीं कराई। उधर, राज्य खाद्य निगम मंडल प्रबंधक थान सिंह ने इस मामले में डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed