फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Provide a copy of the college's manager met UP board Exam

परीक्षाः नकल कराते मिले कॉलेज के मैनेजर

Wed, 02 Mar 2016 01:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 02 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Provide a copy of the college's manager met UP board Exam
ठाकुर रोशन सिंह इंटरकॉलेज चठिया फैजू में वहां के मैनेजर और एक शिक्षक को डीआईओएस ने नकल कराते हुए पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ठाकुर रौशन सिंह इंटर कॉलेज में डीआईओएस गजेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ छापेमारी के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि कॉलेज के मैनेजर एवं माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महासचिव डॉ. हरीओम सिंह राठौर परिसर में घूम रहे थे। पूछताछ के दौरान डॉ. हरिओम ने अपनी पहचान छुपाई और खुद को मेडिकल ऑफिसर बताया। इसी बीच केन्द्र पर उनकी फोटो लगी दिख गई जिससे डॉ. हरिओम के कॉलेज का मैनेजर होने का खुलासा हो गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद वहीं पर एक अन्य शिक्षक बैठे दिखे। उनकी गतिविधि भी संदिग्ध होने पर पूछताछ की गई। केंद्र व्यवस्थापक ने उनके संबंध में बताया कि वह बंडल वाहक है। यह सुनकर डीआईओएस चौक गए। उन्होंने कहा कि बंडल वाहक एक घंटे पहले कैसे आ गए। इन्हें परीक्षा खत्म होने के कुछ समय पहले आना चाहिए था। बाद में टाइम टेबल मांगा गया तो उसमें उक्त सज्जन का उल्लेख अंग्रेजी के शिक्षक के रूप में किया गया था। इसपर भी डीआईओएस ने नाराजगी जताई और कहा कि अंग्रेजी के पर्चे के दौरान अंग्रेजी के शिक्षक की मौजूदगी से साफ होता है कि वह नकल कराने के लिए वहां मौजूद हैं। इसके बाद उन्होंने उक्त शिक्षक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में उन्हें बाहर छोड़ दिया गया और केन्द्र व्यवस्थापक से एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया। हालांकि इस प्रकरण में डा. हरिओम सिंह राठौर ने कहा कि वह अराजकतत्वों को कॉलेज से बाहर निकालने के लिए केंद्र पर आए थे।
विज्ञापन


दो कॉलेजों से कक्ष निरीक्षक हटाए गए
बरेली। संजय गांधी इंटर कॉलेज मुझैना संतोषी में एडीआईओएस आरके सिंह का दस्ता निरीक्षण के लिए पहुंचा तो दो कक्ष निरीक्षकों की गतिविधि संदिग्ध पाई गई। इन्हें हटाने के निर्देश दिये गए हैं। कॉलेज में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाने के लिए भी कहा गया है। इसी क्रम में सचल दल की एक टीम ठाकुरद्वारा इंटर कॉलेज भी पहुंची। यहां चार कक्ष निरीक्षकों की गतिविधि संदिग्ध मिली। इन्हें हटा दिया गया है। पटेल इंटर कॉलेज धौंरा में सचल दल निरीक्षण करने पहुंचा तो वहां  स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज दलपतपुर के 25 परीक्षार्थी बिना पंजीकरण पाए गए। इनकी जांचके लिए आदेश दे दिये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed