{"_id":"6b04b22ac4fde00d9d049d19","slug":"protests-were-held-alleging-the-removal-of-outsourcing-employees-bareilly-news-c-419-1-bd11002-820-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
Tue, 24 Nov 2026 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़। नगर पंचायत शीशगढ़ में एमआरएफ सेंटर पर काम कर रहे चार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाए जाने पर विरोध जताया गया। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोमवार सुबह आठ से 10:30 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। नपं अध्यक्ष के आश्वासन पर वे लौटे। उन्होंने सीएम को पत्र भी भेजा है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि पुराने कर्मचारियों को बिना नोटिस के हटा दिया गया। पहले एक कर्मचारी, फिर एमआरएफ सेंटर पर काम कर रहे चार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गईं। इस तरह कुल सात कर्मचारियों को हटाया गया है। वहीं, अब बाहर के दूसरे कर्मचारियों को आठ हजार रुपये प्रति माह मानदेय पर रखा गया है। आरोप है कि कर्मचारियों का पीएफ तीन-चार माह तक रोक दिया जाता है। किट, मौसमी वर्दी, ग्लव्स, मास्क आदि समय से नहीं मिलते हैं। सफाई कर्मचारियों से नपं अध्यक्ष के घर और उनके रिश्तेदारों के घर का काम कराने भी आरोप है।
वहीं, वाल्मीकि समाज के लोगों ने मैरिज हॉल का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मैरिज हॉल में उनके समाज के लोगों की शादी नहीं होने दी जा रही है। दरअसल, शादी हॉल में नीचे का तल वाल्मीकि समाज के लिए आरक्षित है और ऊपर अन्य जातियों के लोगों की शादियां होती हैं। एक बार वाल्मीकि समाज ने ऊपरी तल पर शादी समारोह किया तब से निचले तल पर भी ताला लगा दिया गया है। अब वे परेशान हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की, पुराने कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर बहाल किया जाए। उनका शोषण बंद किया जाए। पत्र की प्रतिलिपि जिले और तहसील के अधिकारियों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
ईओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सेंटर के संचालन के लिए एक साल के लिए टेंडर होता है। नपं प्रशासन के जरिये कर्मचारियों को ठेकेदार के अधीन काम करने के लिए संविदा पर रखा जाता है। टेंडर समाप्त होने पर उनकी सेवाएं भी समाप्त हो जाती हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है। कर्मचारियों से बात कर ली गई है।
चेयरमैन नीलोफर हुसैन ने बताया कि नगर पंचायत ने किसी कर्मचारी को नहीं हटाया है। टेंडर के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी ही हटे हैं, क्योंकि यह टेंडर अब दूसरी फर्म के पास है। सभी कर्मचारियों से बात हो गई है। जिनकी सेवाएं समाप्त हुई हैं, उनको नगर पंचायत की ओर से काम दिया जाएगा। निजी कार्य कराए जाने का आरोप गलत है।
एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला का कहना है शादी हॉल के संबंध में धरने की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।