{"_id":"6748d716ed9fe1b3eb06b038","slug":"protest-held-regarding-many-problems-including-fertilizer-bareilly-news-c-4-1-bly1039-530567-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खाद समेत अनेक समस्याओं को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खाद समेत अनेक समस्याओं को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
तहसील परिसर में धरना देते किसान। स्रोत: किसान
मीरगंज। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी की अगुवाई में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर मंडलायुक्त को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। किसान प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीद रहे हैं। सहकारी समितियों से खाद की कालाबाजारी की जा रही है। जिस समिति पर डीएपी उपलब्ध हैं। वहां किसानों को सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगकर खाद लेनी पड़ रही है। खाद न मिलने की स्थिति में किसानों की फसलों की बोआई नहीं हो पा रही है, जिससे फसलों की पैदावार पर असर पड़ेगा।
सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देने की बात कर रही है, लेकिन उसने शर्त रखी है। इस मौके पर जुनैद हुसेन, दिनेश दद्दा, मुराद वेग, इल्यास अंसारी, राज शर्मा व अन्य किसान भी मौजूद रहे। संवाद