{"_id":"7042ecf5e8d939c5bc064349650167ae","slug":"protest-at-school-after-death-of-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत पर कॉलेज में तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत पर कॉलेज में तोड़फोड़
ब्यूूराो, अमर उजाला, बहेड़ी/बरेली
Updated Tue, 16 Dec 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत जिले के थाना जहानाबाद के अमखेड़ा गांव के नसीम अहमद का छह वर्षीय बेटा मो. अराज कॉलेज में यूकेजी में पढ़ता था। नसीम का आरोप है कि दो महीने की फीस जमा नहीं कर पाने पर प्रिंसिपल अभिनाश सारस्वत उसे परेशान करते थे। सोमवार दोपहर प्रिंसिपल ने उसके बेटे को बेंच पर खड़ा कर दाहिने गाल पर थप्पड़ मार दिया।
अराज लड़खड़ा कर बेंच से गिरा और उसका सिर दीवार पर जा लगा। इससे उसके कान और नाक से खून आने लगा। एक शिक्षक ने फोन कर घर पर सूचना दी कि बेटे की तबियत खराब हो गई है। उसे बहेड़ी लेकर जा रहे हैं। बेटे की हालत सीरियस देख वह उसे भोजीपुरा के अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अराज की मौत से घर वाले भड़क गए। ग्रामीणों के साथ वे छात्र का शव लेकर कॉलेज पहुंचे, तब तक कॉलेज का स्टाफ जा चुका था। गुस्साए लोगों ने कॉलेज में तोड़फोड़ कर दी। पथराव कर खिड़की दरवाजों के शीशे, कंप्यूटर तोड़ दिया। एसओ देवरनियां रामवीर सिंह यादव फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचे तो भीड़ और पुलिस वालों में धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन
सीओ अमर सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। देवरनियां थाने में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है। नसीम अहमद की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक देवेंद्र सिंह राठौर और प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।
इधर, डीएसआर कॉलेज के निदेशक हरीश राठौर का कहना है मो.अराज झूले से गिर गया था। उसके चोट के निशान नहीं हैं। कॉलेज में घुसी भीड़ ने चपरासी झनकार और गार्ड चुन्नी लाल की पिटाई करने के बाद कैश रूम का ताला तोड़ कर फीस का करीब डेढ़ लाख रुपया लूट लिया।
कॉलेज में कंप्यूटर आदि सामान तोड़कर ढाई लाख का नुकसान कर दिया। हंगामा जानबूझकर किया गया है।