{"_id":"698f7fd27641d3e4970bee40","slug":"protest-against-attacks-on-shias-in-pakistan-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106468-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पाकिस्तान में शियाओं पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पाकिस्तान में शियाओं पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
बरखन। जरेली गांव में शुक्रवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शिया समुदाय पर हो रहे हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। शिया युवा संगठन हुसैनी टाइगर्स बरेली के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिला उपाध्यक्ष अर्थ जैदी ने किया। इस दौरान शजर अब्बास राजा नकवी शरीफ, ताजिम हैदर, अली रजा प्रधान सहित जरेली सादात के लोग मौजूद रहे। बाद में ऐतिहासिक जामा मस्जिद जरेली सादात में सभा आयोजित की गई। इमाम-ए-जुमा मौलाना जौन अब्बास साहब ने कहा कि शिया समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम मजलूमों के साथ हैं और इंसाफ की आवाज बुलंद करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनके पोस्टर जलाकर विरोध जताया गया। वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।