Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prostitution going on in a woman house four accused arrested in Bareilly

Bareilly News: महिला के घर में चल रहा था देह व्यापार, चार आरोपी गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर दिखाई जाती थीं लड़कियां

Tue, 24 Mar 2026 06:49 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 06:49 PM IST
सार

बरेली में पुलिस ने बाकरगंज में छापा मारकर देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां एक महिला अपने मकान में देह व्यापार करा रही थी। पुलिस ने दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Prostitution going on in a woman house four accused arrested in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला इलाके के बाकरगंज में एक महिला के घर में देह व्यापार चल रहा था। किला थाना पुलिस ने रैकेट का भंड़ाफोड़ कर दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर इनका चालान कर दिया। पुलिस ने महिला के घर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन


किला थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि बाकरगंज में साबरी मस्जिद के पास गुड़िया नाम की महिला के मकान में देह व्यापार हो रहा है। गुड़िया कमरा, बेड उपलब्ध कराकर रुपये ले रही है। पुलिस ने छापा मारा तो बाकरगंज निवासी गुड़िया व चांद, जोगी नवादा निवासी मोनिश और गाजियाबाद निवासी युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। किला थाने में मामला दर्ज कर चारों का चालान किया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी व सीओ टू ने भी आरोपियों से पूछताछ की। बताया गया कि महिला घंटों के हिसाब से रुपये लेती थी। गिरफ्तार युवकों को महिला ने व्हाट्सएप पर लड़कियां दिखाई थीं। लड़की पसंद करने पर रुपये तय करके उन्हें बुलाया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आपत्तिजनक सामग्री बरामद, पड़ोसी भी थे परेशान
गुड़िया के घर में लंबे समय से देह व्यापार हो रहा था। गुडिया प्रेमी जोड़ों को कमरा और बेड की सुविधा उपलब्ध कराती थी। इसके बदले 500 और 1000 रुपये घंटे के हिसाब से लेती थी। आसपास के लोग भी देह व्यापार की वजह से यहां लगातार लोगों की आवाजाही से परेशान थे। जब पुलिस ने छापेमारी की तो मकान से बड़ी मात्रा मेंं आपत्तिजनक सामग्री मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed