फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prosecution-police coordination is necessary to control women crimes

महिला अपराधों पर नियंत्रण के लिए अभियोजन-पुलिस में तालमेलजरूरी

Sat, 04 Dec 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prosecution-police coordination is necessary to control women crimes
मिशन शक्ति अभियान के तहत संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय में महिलाओं के प्रति अपराधों पर चर्चा करते आईजी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
आईजी ने फास्ट एक्शन, स्मार्ट इन्वेस्टिगेशन और ठोस पैरवी पर दिया जोर
विज्ञापन

बरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय में महिलाओं के प्रति अपराधों पर चर्चा की गई। इस संवाद में आईजी रमित शर्मा ने महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने पर जोर देते हुए विवेचना में गुणात्मक सुधार के लिए कई उपाय बताए।

आईजी ने कहा कि समय की नजाकत और बढ़ते अपराधों पर काबू पाने के लिए फास्ट एक्शन, स्मार्ट इन्वेस्टगेशन और ठोस पैरवी की जरूरत है। यदि अभियोजन और पुलिस सामंजस्य बनाकर काम करे तो अपराधी जल्द अंजाम तक पहुंचेंगे और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलेगा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए तालमेल पर जोर दिया। इससे पहले संयुक्त निदेशक अभियोजन अवधेश पांडेय ने ई-प्रॉसिक्यूशन और गंभीर आपराधिक प्रकरणों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही बरेली और आसपास के महिला कॉलेजों और स्कूलों में जाकर महिला अपराधों के प्रति जागरूकता की मुहिम शुरू करेंगे। इस परिचर्चा में एसपीओ प्रेेमचंद्र राय, पीओ अवधेश गुप्ता, एपीओ विपर्णा गौड़, आकांक्षा सक्सेना, जितेंद्र सिंह, अखंड यादव, कमलेंद्र विमला और अमित कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed