फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Proposals for bridges stuck in the way of metro

Bareilly News: मेट्रो के फेर में अटका पुलों के प्रस्ताव

Tue, 25 Jun 2024 07:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Proposals for bridges stuck in the way of metro
बरेली। मेट्रो चलाने की कवायद से शहर के विकास को तगड़ा झटका लगा है। मेट्रो का रूट तय नहीं होने के कारण शहर में पुलों का काम अटक गया है। मेट्रो का रास्ता फाइनल होने पर ही सेतु निगम अपने प्रोजेक्ट बनाएगा। इस चक्कर में सेटेलाइट चौराहे पर जाम से निपटने के लिए प्रस्तावित पुल का काम भी आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

सेटेलाइट चौराहे पर जाम की समस्या को देखते हुए सेतु निगम ने यहां एक और पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। शहर के व्यापारी काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। पहले आचार संहिता की वजह से मामला अटका रहा। इसके बाद मंडलायुक्त की स्वीकृति मिलने से पहले ही इसमें मेट्रो का अड़ंगा लग गया। फिलहाल, एयरपोर्ट से सेटेलाइट, चौकी चौराहा होते हुए जंक्शन तक मेट्रो चलाने की चर्चा है। यही कारण है कि सेतु निगम की योजना धरी की धरी रह गई। बीसलपुर चौराहा व चौकी चौराहे पर भी सेतु निगम की पुल बनाने की योजना थी, लेकिन अधिकारी अब खामोश बैठ गए हैं। वह कुछ बोलने को तैयार नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed