{"_id":"67f83147a276df987600d2d4","slug":"proposals-for-bridges-are-stuck-the-boat-of-compulsion-will-sail-again-in-the-flood-of-troubles-bareilly-news-c-4-bly1034-616052-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलों के अटके प्रस्ताव, मुसीबतों की बाढ़ में फिर चलेगी मजबूरी की नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलों के अटके प्रस्ताव, मुसीबतों की बाढ़ में फिर चलेगी मजबूरी की नाव
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना और एस्टीमेट बनाने में पूरा साल बिता दिया। 10 पुलों के प्रस्ताव मुख्यालय भेजे, पर मंजूरी एक को भी न मिली। इससे करीब 50 हजार लोग परेशानी झेल रहे हैं। फिलहाल, कई जगह लोग मिट्टी डालकर काम चला रहे हैं। बरसात में बाढ़ आने पर फिर उनको मुसीबत झेलनी पड़ेगी। मुख्य अभियंता अजय कुमार का कहना है कि जो काम रह गए हैं, उन्हें इस वित्त वर्ष की कार्ययोजना में शामिल करेंगे। मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
इन पुलों के निर्माण का इंतजार कर रही जनता
बहेड़ी की सिली कॉलोनी के पहले किलोमीटर में क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर लघु सेतु (लागत 146.35 लाख), अलीगंज संपर्क मार्ग के दूसरे किलोमीटर में देवरनिया नदी पर लघु सेतु (लागत 133.71 लाख), टांडा छंगा से चुबकिया होते हुए रामपुर सीमा मार्ग पर बहगुल नदी पर लघु सेतु (लागत 323.57 लाख), बरा-बरौल मार्ग पर अटंगा में नकटिया नदी पर लघु सेतु (लागत 475 लाख), करमपुर-पुन्नापुर से ग्राम ग्वारी के मध्य देवरनिया नदी पर लघु सेतु (लागत 395 लाख), शेरगढ़ में ग्राम न्यामतपुर और जगतपुर के बीच कुल्ली नदी पर लघु सेतु (लागत 546.65 लाख), बहेड़ी ब्लाक के ग्राम जूनूनागर के प्राथमिक विद्यालय को जोड़ने वाले मार्ग पर लघु सेतु (लागत 99.88 लाख), बरेली-बागेश्वर मार्ग से गुनाहटू मार्ग पर लघु सेतु (लागत 72.60 लाख), शेरगढ़ ब्लाक के गोकिलपुर से रघुनाथपुर उर्फ जगदीशपुर के मध्य कुल्ली नदी पर लघु सेतु (लागत 608.38 लाख), बिल्वा से भूड़ा मार्ग पर लघु सेतु की मरम्मत (लागत 62 लाख)। ब्यूरो
--
मैंने गोकिलपुर से रघुनाथपुर उर्फ जगदीशपुर के मध्य कुल्ली नदी पर लघु सेतु की संस्तुति थी। वहां एप्रोच रोड बनाने के लिए जमीन नहीं मिल पाई थी। इसके लिए अब प्रयास करेंगे। - डीसी वर्मा, विधायक, मीरगंज
विज्ञापन
लोगों ने चंदा कर रास्ते और जुगाड़ के पुल बनाए
जिसाईनागर से अलीगंज मार्ग की बह चुकी एप्रोच रोड पर लोगों ने चंदा करके मिट्टी डाल ली और खतरे के बीच आवागमन शुरू किया। गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच कुल्ली नदी पर पुल नहीं बना तो लकड़ी की फंटी से जुगाड़ का पुल बना लिया। देरी पर देरी कर रहे सिस्टम को आईना भी दिखाया।