फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Proposal given two years ago, approved 21 months ago, cremation shed not built yet

Bareilly News: दो साल पहले दिया प्रस्ताव, 21 महीने पहले स्वीकृत, अब तक नहीं बना शवदाह शेड

Mon, 10 Nov 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Proposal given two years ago, approved 21 months ago, cremation shed not built yet
बरेली। जनप्रतिनिधियों की तरफ से प्रस्तावित एवं स्वीकृत कार्यों के प्रति अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। बरेली लोक सभा क्षेत्र से सांसद रहे संतोष कुमार गंगवार ने अपने कार्यकाल में शेरगढ़ ब्लॉक के गांव नगरिया कलां में श्मशान भूमि पर शवदाह शेड निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया था जो फरवरी 2024 में स्वीकृत हुआ। अप्रैल 2025 में सांसद निधि से पहली किस्त भी कार्यदायी संस्था को दे दी गई। निर्माण में ढिलाई का अलम यह है कि कार्यदायी संस्था ने पहली किस्त मिलने के छह महीने बाद भी दूसरी किस्त की डिमांड नहीं की है। न ही भुगतान के लिए बिल भेजे हैं। सीडीओ देवयानी ने इस लापरवाही पर आपत्ति जताते हुए कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता चरन सिंह आर्य को नोटिस देकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। निश्चित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed