{"_id":"5d20fff98ebc3e6d0c339a4b","slug":"property-vivad-bareilly-news-bly367566083","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट पर कब्जा करने के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट पर कब्जा करने के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र में प्लाट पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्यापारी ने फर्जी कागजों से प्लाट पर कब्जा किया है। एडीजी के आदेश पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना किला के गढ़ैया के अमित कुमार के मुताबिक, वह अशोक कुमार सक्सेना निवासी नेहरू पार्क के रामलीला गौटिया में एक प्लाट की देखभाल करते हैं। 14 जून को वह प्लाट पर थे। उसी समय व्यापारी विष्णु अग्रवाल, अपने पुत्रों को पांच छह असलाह धारियों के साथ आए। आरोप है कि उन्होंने फर्जी कागज दिखाकर प्लाट को अपना बताया। उन्होंने दोबारा प्लाट पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। अमित ने बताया कि अगले दिन वह थाने गया, लेकिन जांच की बात कहकर रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि अशोक कुमार सक्सेना ने 1992 में फाल्तून गंज के चुन्नी लाल से प्लाट खरीदा था। वह 18 अप्रैल से प्लाट की देखभाल कर रहे हैं।