फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Property of gangster Saddam and Lalla Gaddi seized in Bareilly

Bareilly News: गैंगस्टर सद्दाम और लल्ला गद्दी पर बड़ी कार्रवाई, 5.29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Tue, 25 Feb 2025 03:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 03:59 PM IST
सार

माफिया अतीक के भाई अशरफ के साले गैंगस्टर अब्दुल समद उर्फ सद्दाम व उसके गुर्गे मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी की 5.29 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। 

विज्ञापन
Property of gangster Saddam and Lalla Gaddi seized in Bareilly
गैंगस्टर सद्दाम और लल्ला गद्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम और उसके सहयोगी मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी की संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर दी गई। सोमवार को ही दोनों को कुर्की का नोटिस तामील करा दिया गया था। मंगलवार दोपहर पुलिस प्रशासन की टीम हरुनगला पहुंची। यहां दोनों आरोपियों की 5.29 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया। गैंगस्टर एक्ट के तहत बदायूं जेल में बंद सद्दाम और उसके साथी लल्ला गद्दी की बारादरी थाना क्षेत्र के हरूनगला स्थित तीन बीघा जमीन को कुर्क किया गया है। 

विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने बताया कि 15 दिन में संपत्ति कुर्क करने का आदेश एसडीएम सदर को दिया था। सद्दाम बदायूं जेल में बंद है। लल्ला गद्दी हाल में जमानत पर जेल से बाहर आया है। सदर तहसील की टीम ने बदायूं जेल में संपर्क कर नोटिस तामील कराया। जारी आदेश के अनुसार सद्दाम व लल्ला गद्दी की हरूनगला स्थित भूमि गाटा संख्या 530 व 531 रकबा 1.580 हेक्टेयर में से 1/10 भाग करीब तीन बीघा भूमि को गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा (14) 1 के तहत राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 5,29,44,360 रुपये है। एसएसपी की रिपोर्ट पर डीएम ने कुर्की का आदेश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्गों के नाम पर खरीदी थी करोड़ों की जमीन
बदायूं जेल में बंद सद्दाम ने बरेली में रहते हुए उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ का सहयोग किया और बरेली जेल में बंद रहने के दौरान उसके लिए सुविधाओं का इंतजाम किया। विवेचना और कार्रवाई में यह तथ्य सामने आए। लल्ला गद्दी स्थानीय होने के नाते अशरफ के सहारे शहर में अपनी राजनीति चमकाना चाहता था। उसका यह भी मकसद था कि खुश होकर माफिया अशरफ उसको इनाम दे और सद्दाम के जरिये काली कमाई उसके द्वारा बतायी गई जमीनों में लगा दे। लल्ला गद्दी काफी हद तक इसमें कामयाब भी हो रहा था।

विज्ञापन

लल्ला गद्दी के इशारे पर सद्दाम ने हरूनगला की जमीन में निवेश किया। पुलिस की छानबीन में पूरा मामला खुल गया। लल्ला गद्दी के साथी फुरकान ने सद्दाम को प्रॉपर्टी डीलर फरहद उर्फ गुड्डू से भी मिलवाया था। मुंशीनगर में फरहद के नाम से जमीन लेने की तैयारी थी, लेकिन लल्ला गद्दी ने तेजी दिखाकर इलियास और जाहिद के नाम पर हरूनगला स्थित जमीन का इकरारनामा करा दिया। लल्ला गद्दी ने फंसने के डर से बैनामे के बजाय इलियास और जाहिद के नाम से जमीन का एग्रीमेंट कराया। पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद जब गिरोह के गुर्गों की जमीन और खातों की जानकारी खंगाली तो हरूनगला में स्थित जमीन का मामला सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed