फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Property Chairman of the Methodist Church of India arrested in Bareilly

Bareilly: एमसीआई प्रॉपर्टी का चेयरमैन जगमोहन गिरफ्तार, रंगदारी मांगने और धर्मांतरण कराने का है आरोपी

Tue, 21 Jul 2026 04:57 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Jul 2026 04:57 PM IST
सार

बरेली में मेथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया के संपत्ति अध्यक्ष जगमोहन सिंह को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर मकान व नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप है। साथ ही, दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Property Chairman of the Methodist Church of India arrested in Bareilly
आरोपी जगमोहन - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में मेथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया (एमसीआई) के प्रॉपर्टी चेयरमैन जगमोहन सिंह को कोतवाली पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मकान व नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण कराने और दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। सोमवार को कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि मिशन कंपाउंड निवासी डार्विन ए डेविड ने 23 जून को रिपोर्ट कराई थी कि संजीव कुमार, जगमोहन सिंह, राजीव मैसी और उनके सहयोगियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा। उन्होंने डार्विन से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों ने पहले भी चार लाख रुपये वसूल लिए थे। वे और रुपयों की मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर फर्जी शिकायतें करने की धमकी दी जा रही थी। 
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश 
पुलिस ने जगमोहन को रेलवे कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया। वह एमसीआई संपत्ति का अध्यक्ष है और बिशप मंडल इंटर कॉलेज परिसर में ही रह रहा था। पुलिस अब राजीव मैसी और संजीव कुमार की तलाश कर रही है। राजीव के खिलाफ बरेली और उत्तराखंड में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने राजीव के सिल्वर स्टेट स्थित घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक संजीव अपनी पहचान छिपाकर भागा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed