{"_id":"6a295c6abc2a3ebef10a1233","slug":"properties-of-20-thousands-defaulters-in-bareilly-will-be-confiscated-by-municipal-corporation-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीस हजार बकायेदारों की संपत्तियां होंगी कुर्क, नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीस हजार बकायेदारों की संपत्तियां होंगी कुर्क, नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई की तैयारी
Wed, 10 Jun 2026 06:16 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:16 PM IST
सार
बरेली में नगर निगम ने हाउस, वाटर और सीवर कर के 20 हजार से अधिक बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इन पर निगम का 20 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व बकाया है।
विज्ञापन
नगर निगम बरेली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर निगम ने हाउस, वाटर और सीवर कर के 20 हजार से अधिक बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इन करदाताओं पर निगम का 20 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व बकाया है। निगम ने सीलिंग और कुर्की जैसी कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि 20 हजार करदाताओं को पिछले पांच वर्षों में कई चेतावनी नोटिस भेजे गए थे। इसके बावजूद उन्होंने कर जमा नहीं किया। निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, बकायेदारों की सूची में लगभग 4 हजार व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। इसमें सात हजार मिश्रित (आवासीय और व्यावसायिक) भवन भी हैं।
विज्ञापन
शेष संख्या सामान्य आवासीय संपत्तियों की है। अधिकारियों का कहना है कि बकाए की मोटी रकम व्यावसायिक और मिश्रित श्रेणी की संपत्तियों पर अटकी है। निगम ने सरकारी खजाने को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
वसूली के लिए विशेष टीमों का गठन
निगम ने बकाया वसूली के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। सीलिंग और कुर्की का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फंसे हुए करोड़ों रुपये के राजस्व को वापस वसूलना है। यह औचक और सख्त अभियान तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाएगा।