फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Professional examination will be held in Bareilly College on 20th May

Bareilly News: बरेली कॉलेज में 20 मई को होगी व्यावसायिक परीक्षा

Thu, 16 May 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 16 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Professional examination will be held in Bareilly College on 20th May
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक स्तर पर व्यावसायिक परीक्षा 20 मई को कराई जाएगी। इसमें परीक्षार्थियों को अपने पेपर के विषय से संबंधित असाइनमेंट विभाग में जमा करना होगा।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह के अनुसार बीकॉम, बीए, बीएससी दूसरे और चौथे सेमेस्टर की वोकेशनल परीक्षा 20 मई को होगी। इसमें विद्यार्थी विज्ञापन, डिजिटल मार्केटिंग, कार्यालय प्रबंधन के पेपर में असाइनमेंट लिखकर लाएं। इन पेपर में असाइनमेंट के लिए अलग-अलग विषय दिए गए हैं। रसायन विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो. एनबी सिंह के अनुसार जिन कॉलेजों को रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बरेली कॉलेज पर परीक्षा देने के लिए अधिकृत किया है, ऐसे विद्यार्थियों की बीएससी दूसरे और तीसरे वर्ष रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 18 मई को सुबह 10 बजे से रसायन विज्ञान विभाग में कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीएससी वनस्पति विज्ञान छठे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 और 28 मई, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 18, 19, 20 मई और दूसरे सेमेस्टर की 23, 24, 26 मई को कराई जाएगी। बीएससी दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षा 25 मई को होगी। वहीं, एमएससी अंतिम वर्ष एनिमल फिजियोलॉजी विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 17 और 18 मई, बीएससी द्वितीय वर्ष की 18 और तृतीय वर्ष के प्राणी विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 मई को जंतु विज्ञान विभाग में सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed