{"_id":"6678c168c32393d79e0283c6","slug":"prof-surya-prasad-dixit-was-awarded-the-atal-sahitya-samman-bareilly-news-c-4-lko1018-426574-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अटल साहित्य सम्मान से नवाजे गए प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अटल साहित्य सम्मान से नवाजे गए प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित
Mon, 24 Jun 2024 06:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत की ओर से रविवार को अटल साहित्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित को साहित्य में अविस्मरणीय योगदान के लिए अटल साहित्य सम्मान 2023 से नवाजा गया।
सिविल लाइंस स्थित चंद्रकांता ऑडिटोरियम में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित को सम्मान स्वरूप 5100 रुपये, शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। प्रो. दीक्षित ने देश के गौरवशाली अतीत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वीराज चौहान के बाद देश से हिंदू साम्राज्य का अंत हो गया। इसके बाद देश में हमारी संस्कृति, सभ्यता और धर्म के पराभव का कालखंड प्रारंभ हुआ। ऐसे में देश के साहित्यकारों ने अत्याचार से पीड़ित जनता को भक्ति और धार्मिक चेतना का मार्ग दिखाया और भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखा।
मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. पवन पुत्र बादल, विशिष्ट अतिथि डॉ. मोनिका अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री डाॅ. शशि बाला राठी ने उन्हें सम्मानित किया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा व विशिष्ट अतिथि डाॅ. एनके गुप्ता ने कहा कि परिषद प्रत्येक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में वरिष्ठ साहित्यकार को अटल साहित्य सम्मान प्रदान करता है। संचालन डाॅ. स्वाति गुप्ता व आभार डाॅ. वीके शर्मा ने व्यक्त किया। इस दौरान मोहन चंद्र पांडे, उमेश चंद्र गुप्ता, रोहित राकेश, सीपी शर्मा, सुरेंद्र बीनू सिन्हा आदि उपस्थित रहे।