{"_id":"668b405e6753e924770d79f6","slug":"procession-taken-out-on-the-sacrifice-day-of-rani-avantibai-bareilly-news-c-4-bly1015-435040-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
बरेली। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मारक समारोह समिति की ओर से शोभायात्रा गंगापुर स्थित नाग पंचमी मेला ग्राउंड से निकाली गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि आंवला सांसद नीरज मौर्य ने आरती के बाद किया। विशिष्ट अतिथि पार्षद राजेश अग्रवाल व समाजसेवी निहाल सिंह लोघी रहे। अध्यक्षता हरीश चंद्र रागी व संचालन सनी राजपूत ने किया।
संस्था अध्यक्ष व शोभायात्रा संयोजक अरविंद राजपूत ने बताया कि यह शोभायात्रा विगत 25 वर्षों से भी अधिक समय से शहर में धूमधाम से निकाली जा रही है।
शोभायात्रा में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की विशेष झांकी सहित गोवर्धन पर्वत उठाए भगवान श्रीकृष्ण, लव-कुश, भारत माता, शहीद गुलाब सिंह लोधी, राधाकृष्ण, शिव पार्वती व अन्य झांकियां शामिल रहीं। यात्रा श्यामगंज, साहूगोपीनाथ, मठ की चौकी, आलमगीरीगंज, घंटाघर, जिला अस्पताल, कोतवाली, पुराना रोडवेज, सिकलापुर चौराहा, बरेली कालेज गेट, कालीचाड़ी-श्यामगंज बाजार होते हुए नागपंचमी मेला ग्राउंड पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज राजपूत, महेश राजपूत, सचिन लोधी, राकेश राजपूत, पार्षद हरीशंकर राजपूत, निखिल राजपूत, बिरजू लोधी, मनीष राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद