फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   process for inter-district transfers and adjustments of teachers will start from April 28 in Bareilly

Bareilly News: शिक्षकों के तबादलों और समायोजन के लिए 28 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

Thu, 09 Mar 2023 02:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Mar 2023 02:24 PM IST
सार

शिक्षक अंत:जनपदीय तबादलों और समायोजन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बीएसए ने बताया कि प्रक्रिया के तहत 28 अप्रैल से पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपलोडिंग का काम शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
process for inter-district transfers and adjustments of teachers will start from April 28 in Bareilly
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अंत:जनपदीय तबादलों और समायोजन के लिए लंबे समय से टल रही प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए शासन स्तर से दो महीने का कार्यक्रम जारी किया गया है। बरेली के बीएसए विनय कुमार ने बताया, प्रक्रिया के तहत तबादले के लिए 28 अप्रैल से पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपलोडिंग का काम शुरू किया जाएगा। हालांकि शिक्षकों का कहना है विभाग लंबे समय से प्रक्रिया को टाल रहा है।

विज्ञापन


शिक्षकों ने दो माह की कार्यवाही एक लंबा समय बताया है। 28 अप्रैल को पोर्टल पर अपलोड डाटा पर आठ मई तक शिक्षक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। शिक्षकों द्वारा दर्ज आपत्तियों का 16 मई तक बीएसए निस्तारण करेंगे। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिन पुन: शिक्षकों की सूची अपलोड की जाएगी। इस प्रक्रिया के लिए 22 मई तक का समय दिया गया है और 23 मई से 29 मई तक शिक्षक पोर्टल पर स्थानांतरण के लिए विकल्प भर सकेंगे। 
विज्ञापन


30 मई से सात जून तक बीएसए शिक्षकों की काउंसलिंग के आधार पर डाटा लॉक करेंगे। आठ से 22 जून तक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थानांतरण और समायोजन की कार्रवाई की जाएगी। 27 जून तक शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। 30 जून तक खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की कार्यमुक्त करने और कार्यभार ग्रहण कराने का विवरण पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की उम्मीदें जागी 

उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमिता सिंह ने बताया कि लंबे समय से स्थानांतरण का रास्ता देख रहे शिक्षकों को इस बार काफी उम्मीदें हैं। दूरदराज के ब्लॉकों में एकल शिक्षकों को विद्यालय संचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई विद्यालय ऐसे हैं जहां नजदीकी विद्यालयों से शिक्षकों को संबद्ध करके काम चलाना पड़ रहा है।

शिक्षक संघ के जिला महामंत्री तेजपाल मौर्य ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद जनपद के अंदर स्थानांतरण की विज्ञप्ति जारी हुई है। इस बार की प्रक्रिया में आरटीई मानकों के आधार पर शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा। यदि प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो इससे दूर क्षेत्रों में जहां शिक्षकों का अभाव है वहां भी शिक्षक तैनात किए जा सकेंगे।

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद स्तर पर शिक्षकों के स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। शासन स्तर से इससे पहले भी दो बार विज्ञप्ति जारी हो चुकी है। लगातार प्रक्रिया में विलंब ही किया जा रहा है। इस बार भी प्रक्रिया लंबी है, पूरी हो जाए तो अच्छा ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed