रुहेलखंड विश्वविद्यालय: 10,000 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में विशाल अव्वल, महिला वर्ग में स्वाति विजेता
Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 49वीं एथलेटिक्स मीट में पहले दिन दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिताएं कराई गईं। छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया।
विस्तार
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मैदान पर मंगलवार को 49वीं एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों से महिला वर्ग में 36 व पुरुष वर्ग में 33 टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ में शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज के विशाल शेरवाल ने पहला स्थान हासिल किया।
गोला फेंक में ये जीते
पुरुष वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में अमरोहा स्थित वाईएमएम मंडी धनौरा के प्रियांशु ने पहला, संभल के एआर कॉलेज के अधीश ने दूसरा व अमरोहा के जेएसएच कॉलेज के बलविंदर ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में गजरौला स्थित रमाबाई आंबेडकर राजकीय कॉलेज की झलक चहल प्रथम, अमरोहा के जेएसएच पीजी कॉलेज की रितिका वर्मा द्वितीय व इसी कॉलेज की बलविंदर तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद के पुरुष वर्ग में अमरोहा स्थित जेएसएच पीजी कॉलेज के अर्पित चौधरी ने पहला, बिजनौर स्थित वर्धमान कॉलेज के सत्यम शर्मा ने दूसरा व शाहजहांपुर स्थित एसएस कॉलेज के आशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में अमरोहा स्थित जेएसएच पीजी कॉलेज की हिमांशी चौधरी प्रथम व अब्दुल रजाक कॉलेज की पिंकी ने दूसरा स्थान हासिल किया।