फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Problems will be solved GST traders

जीएसटी से हल होंगी कारोबारियों की समस्याएं

Wed, 14 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 14 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
उद्यमियों ने एक सुर से कहा है कि खराब कानून व्यवस्था और अनापशनाप टैक्स से यूपी में कारोबार करना आसान नहीं है। पिछले एक दशक में कई उद्योगों पर ताले लग चुके हैं। महंगी बिजली सप्लाई से उत्पादन लागत भी बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन

परसाखेड़ा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में उद्यमियों ने कार्यक्रम आयोजित किया, मुख्य अतिथि विद्युत नियामक आयोग चेयरमैन देश दीपक वर्मा रहे। यूपी में औद्योगिक माहौल पर बोलते हुए उद्यमियों ने कहा कि अब नए उद्योग लगाना कठिन हो गया है। अनापशनाप बिजली दरें, टैक्स, विभिन्न विभागों का असहयोग और खराब कानून व्यवस्था मुसीबत बन रहे हैं। बरेली और आसपास इलाकों में विमको, रबड़ फैक्ट्री समेत कई बड़े उद्योग बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन

आयोग के चेयरमैन वर्मा ने उद्यमियों की समस्याएं सुनी और निदान कराने का वादा किया। कहा कि अगले वर्ष जीएसटी आ रहा है, इससे टैक्स संबंधी समस्याएं हल होंगी। बिजली की कीमतें लाइन लास कम होने पर नीचे आ सकती हैं। इसके लिए बिजली विभाग पर लगाम कसी जा रही है। इंडस्ट्रियल एरिया में चेयरमैन ने सपत्नीक पौधारोपण किया। इस मौके पर बीएल एग्रो चेयरपर्सन रागिनी खंडेलवाल, आशीष खंडेलवाल, चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल, चैंबर आफ कामर्स अध्यक्ष घनश्याम खंडेलवाल, सचिव बिमल रेवाड़ी, अनुपम कपूर, सुरेश सुंदरानी, सतीश अग्रवाल, मनोहर लाल धीरवानी, डा. लतिका, अतुल अग्रवाल, मंजू गोयल, विनोद ग्रोवर, श्रीमती कटरू, मुकेश गुप्ता, प्रेम बाबू शर्मा ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed