फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Priya Murder case update deadbody was kept in farm land then moved to river bank

प्रिया हत्याकांड: हत्यारों ने पहले खेत में दबाया था शव, बदबू आई तो तीन दिन बाद नदी किनारे दफनाया

Thu, 07 Oct 2021 02:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 07 Oct 2021 02:33 PM IST
सार

हत्या के बाद शव को पहले सत्येंद्र के खेत में गड्ढा करके दबा दिया। चूंकि जुलाई माह में जबरदस्त गर्मी थी, लिहाजा तीन दिन में ही खेत से बदबू आने लगी। बदबू कहीं राजफाश न कर दे, इस डर से रात में तीनों ने खेत से शव निकालकर गांव के बाहर अरिल नदी किनारे दबा दिया।

विज्ञापन
Priya Murder case update deadbody was kept in farm land then moved to river bank
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जोगीनवादा की प्रिया की बदायूं जिले के बिनाबर थानाक्षेत्र के गांव पुठी सराय में हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को पहले खेत में गड्ढा खोदकर दबाया था। तीन दिन बाद ही वहां दुर्गंध आने लगी तो राज खुल जाने के डर से हत्यारोपियों ने रात में शव को खेत से निकालकर गांव के बाहर अरिल नदी के किनारे दबा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने जब तीनों हत्यारोपियों से पूछताछ की तब उन्होंने इसका खुलासा किया। पुलिस नदी किनारे से बरामद कंकाल की जांच के लिए डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड (डीएनए) जांच कराएगी।  
विज्ञापन


जोगीनवादा निवासी चंद्रपाल सिंह की 21 वर्षीय पुत्री प्रिया 16 जुलाई को रुद्रपुर नौकरी करने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह रुद्रपुर नहीं पहुंची। पांच अक्तूबर को बारादरी पुलिस ने बदायूं के पूठी सराय के रहने वाले राजवीर, उसके दोस्त सतेंद्र और सतेंद्र के नौकर गोवर्धन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों ने प्रिया की हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर अरिल नदी किनारे से प्रिया का कंकाल बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाषनगर में बदायूं रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले राजवीर ने प्रिया को प्रेमजाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर वही उसे गांव पुठी सराय ले गया था। वहां अपने रिश्ते के मामा सत्येंद्र के पुत्र अजीत से उसकी शादी करानी चाही। प्रिया के मना करने पर तीनों ने उसकी हत्या कर दी। 

हत्या के बाद शव को पहले सत्येंद्र के खेत में गड्ढा करके दबा दिया। चूंकि जुलाई माह में जबरदस्त गर्मी थी, लिहाजा तीन दिन में ही खेत से बदबू आने लगी। बदबू कहीं राजफाश न कर दे, इस डर से रात में तीनों ने खेत से शव निकालकर गांव के बाहर अरिल नदी किनारे दबा दिया। जहां शव दफनाया वहां कुछ समय बाद नदी की धार आ गई। पहले सत्येंद्र के जिस खेत में शव दबाया गया था, वह बरेली की सीमा में है जबकि अरिल नदी बदायूं जिले की सीमा में है।
 

कंकाल की शिनाख्त के पर्याप्त साक्ष्य नहीं, डीएनए जांच होगी
बारादरी पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर उनकी निशानदेही पर ही प्रिया का कंकाल बरामद किया है, जबकि सत्येंद्र के तालाब के पास गड्ढे से पुलिस ने प्रिया का बैग बरामद किया है। उसमें पर्स, कपड़े, आधार कार्ड और सैंडिल थे, लेकिन पुलिस शव की शिनाख्त के लिए इन्हें पर्याप्त साक्ष्य नहीं मान रही है। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज त्यागी का कहना है कि चूंकि कंकाल बरामद हुआ है, उससे यह पता नहीं चल सकता कि वह किसका है। लिहाजा पुलिस अब डीएनए जांच कराएगी।

सत्येंद्र की पत्नी भी गिरफ्तार, जेल भेजा
सत्येंद्र की पत्नी इंग्लिश देवी को भी बारादरी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके लड़के अजीत की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। बकौल पुलिस, इंग्लिश देवी हत्या की साजिश और साक्ष्य मिटाने में शामिल थी। पुलिस ने जब दबिश दी थी तब भी उसने गुमराह किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। अब इस मामले में महज एक आरोपी सत्येंद्र का बेटा अजीत ही फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed