Bareilly News: नवाबगंज में घुड़चढ़ी के दौरान बरात में शामिल तीन बच्चों को बस ने रौंदा, गंभीर घायल
नवाबगंज में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान एक डग्गामार बस ने तीन बच्चों को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को बरेली के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबगंज में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रामलीला मैदान के पास बरात घर के सामने डग्गामार बस ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को बरेली रेफर किया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात नवादा गांव के तेजपाल की बेटी पूनम का विवाह समारोह था। रतनलाल खांडसारी बरात घर में बरात पहुंची थी। घुड़चढ़ी का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान पीलीभीत की ओर से आ रही डग्गामार बस ने बरात में शामिल तीन बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी।
ये बच्चे हुए घायल
घटना से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। बस की टक्कर से पीलीभीत के थाना क्षेत्र जहानाबाद के खुढहारा गांव निवासी रमेश का आठ वर्षीय पुत्र आदित्य, नवाबगंज के गांव अभय राजपुर निवासी कमलेश का पुत्र शिवम (10 वर्ष) और उनकी बेटी पूजा (8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
फतेहगंज पश्चिमी में पकड़ी गई बस
परिजनों ने घायल बच्चों को बरेली के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। दो बच्चों को उपचार भास्कर अस्पताल और एक बच्चे का उपचार लाइफ लाइन में चल रहा है। इधर, घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बस को पकड़ लिया है।